CBI ने 40 लाख की घूस लेते IRS को पकड़ा, ठिकानों से मिला 1.33 करोड़ का कैश-सोना
CBI ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में तैनात CGST विभाग के IRS और अधीक्षक को 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के ठिकानों से 43 लाख नकद और 90 लाख के आभूषण बरामद हुए हैं.
सैफ अली खान अटैक केस में आया नया मोड़, आरोपी ने टेके घुटने, कोर्ट में डाली अर्जी- 'सजा कम कर दो'
नई दिल्ली: सैफ अली खान पर पिछले साल जनवरी में चाकू से हमला हुआ था. अब एक्टर के अटैक केस में बड़ा अपडेट आया है. चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपी शरीफुल इस्लाम शेख ने जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है. शरीफुल इस्लाम शेख ने मुंबई सेशंस कोर्ट में एक अर्जी दी है, जिसमें कहा गया है कि उसे अपने किए पर पछतावा है. उसने अर्जी में यह भी कहा है कि वह अपने किए जुर्म को कबूल करने के लिए तैयार है. आरोपी ने कोर्ट से इस मामले में उसे कम से कम सजा देने की भी रिक्वेस्ट की है. केस की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News18









