Responsive Scrollable Menu

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का शेड्यूल जारी, जानें महत्वपूर्ण तारीखें और फीस डिटेल्स

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-रिजल्ट सुविधाओं (जैसे कॉपियों की स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा इस संबंध में 27 अगस्त को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था।

बता दें कि 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे गत 12 अगस्त 2026 को घोषित किए गए थे। नियमों के मुताबिक, जो छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं और उन्हें चुनौती देना या वेरिफाई कराना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका (evaluated answer book) की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें और शुल्क (Important Dates & Fees)
छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

  • स्कैन कॉपी के लिए आवेदन: 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक (शुल्क: ₹100 प्रति विषय)
  • मार्क्स वेरिफिकेशन (अंकों का सत्यापन): 7 से 8 सितंबर 2026 तक (शुल्क: ₹100 प्रति उत्तर पुस्तिका)
  • री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन): 7 से 8 सितंबर 2026 तक (शुल्क: ₹100 प्रति प्रश्न)
  • आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन मोड
  • भुगतान के विकल्प: यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग

आवेदन की चरणबद्ध प्रक्रिया (Post-Result Process)
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • चरण 1: सबसे पहले संबंधित विषय की जांची हुई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करें।
  • चरण 2: स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। कॉपियों की स्कैन कॉपी मिलने के बाद छात्रों को यह जांचना चाहिए कि सभी प्रश्नों का मूल्यांकन हुआ है या नहीं, स्टेप मार्किंग के अंक सही जुड़े हैं या नहीं, और कवर पेज पर टोटल सही है या नहीं। यदि कोई विसंगति मिलती है, तो छात्र को आवेदन के दौरान उसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।

री-इवैल्यूएशन से जुड़े जरूरी नियम और चेतावनियां
पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) की प्रक्रिया केवल थ्योरी के पेपर के लिए और पूरे प्रश्न के लिए होगी, न कि प्रश्न के किसी छोटे हिस्से के लिए। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध मार्किंग स्कीम से अपने उत्तरों का मिलान कर लें।

बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि री-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। यदि एक अंक भी कम होता है, तो उसे भी लागू किया जाएगा। परिणाम अंतिम होगा और इसके खिलाफ कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, अगर अंकों में वृद्धि होती है, तो भुगतान किया गया शुल्क उसी खाते में वापस (refund) कर दिया जाएगा।

Continue reading on the app

Viral: न हाथों का सहारा, न हिम्मत की कमी, पैरों से भाई को राखी बांध बहन ने जीत लिया हर दिल, वीडियो देख नम हुईं लोगों की आंखें

रक्षाबंधन पर एक बहन ने हाथों की जगह पैरों से भाई की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. बहन का हौसला और भाई के लिए प्यार देख सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

WCPL 2026: कैरेबियन लीग में Team India की 4 महिला खिलाड़ियों का जलवा, Pooja Vastrakar समेत दिग्गजों की एंट्री

महिला क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए कैरेबियाई क्षेत्र से अच्छी खबर है। महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में भारत की चार प्रमुख खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपना दम दिखाती नजर आएंगी। पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, यास्तिका भाटिया और शिखा पांडे को अलग-अलग टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। सभी टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों की सूची की पुष्टि कर दी है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम पूजा वस्त्राकर का है। उन्हें मौजूदा विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। पूजा ने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे। बारबाडोस की टीम में पूजा के अलावा भारत की किरण नवगिरे और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन तथा सूजी बेट्स भी शामिल हैं।

किरण नवगिरे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और बारबाडोस के बल्लेबाजी क्रम को अतिरिक्त मजबूती दे सकती हैं। वहीं, सूजी बेट्स का अनुभव टीम के लिए अहम होगा। मैडी ग्रीन भी न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने भारत की शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया को अपनी टीम में जगह दी है। शिखा इससे पहले भी इस प्रतियोगिता में त्रिनबागो की ओर से खेल चुकी हैं और अब वह एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगी। यास्तिका पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलती दिखाई देंगी। त्रिनबागो की विदेशी सूची में दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कैप और ऑस्ट्रेलिया की लॉरा हैरिस तथा मैडलीन पेन्ना भी शामिल हैं।

इस सत्र में नई टीम जमैका एक्सप्रेस भी मैदान पर उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, आयरलैंड की एमी हंटर, दक्षिण अफ्रीका की नोंकू म्लाबा, पाकिस्तान की सैयदा आरूब शाह और न्यूजीलैंड की रोजमेरी मैर को टीम में शामिल किया है। मेग लैनिंग के लिए यह प्रतियोगिता में पदार्पण होगा। लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बावजूद वह पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगी।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की चार खिलाड़ियों ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन और शबनिम इस्माइल को चुना है। ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स भी टीम में शामिल हैं। एरिन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला करीब सात साल पहले खेला था। ताजमिन ब्रिट्स इस टीम की ऐसी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

गौरतलब है कि महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का 2026 सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित होंगे। भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट को भारत में भी अतिरिक्त दर्शक रुचि मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया के प्रदर्शन पर प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी।
Fri, 28 Aug 2026 22:42:00 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev On Nepal Tragedy : नेपाल त्रासदी पर बाबा रामदेव का भावुक बयान | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:16:30+00:00

Saty Aur Tathya : कांग्रेस को क्यों खटक गई GEN Z लड़की? | Rahul Gandhi | Congress | Gen Z | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers