Responsive Scrollable Menu

Yogi पर बड़ा फैसला लेने वाली है बीजेपी, पूरा देश हैरान!

क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बीजेपी बहुत बड़ा फैसला लेने वाली है? दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर विश्वास करें तो सीएम योगी की ताकत बढ़ने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अपनी सबसे ताकतवर और सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था यानी बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा फेरबदल करने की योजना बना रही है। बीजेपी संसदीय बोर्ड को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीजेपी संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कुल 12 लोग शामिल हैं। बीजेपी के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली यह संस्था देश में होने वाले लोकसभा, विधानसभा और अन्य महत्वपूर्ण चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों का चयन करती है। 

इसे भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

चुनाव जीतने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री या विधायक दल का नेता कौन बनेगा, उसका निर्णय भी बीजेपी संसदीय बोर्ड लेता है। बीजेपी की दिशा और दशा यही बोर्ड तय करता है। अब सूत्रों की मानें तो बीजेपी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को अपनी हाईएस्ट डिसीजन मेकिंग बॉडी में शामिल कर सकती है। सीएम योगी बड़े पैमाने पर लोगों को राजनैतिक रूप से एकजुट करने की क्षमता रखते हैं। जबकि देवेंद्र फडणवीस के पास प्रशासनिक अनुभव है। एक दिलचस्प सहयोग यह भी है कि दोनों नेताओं की मोटे तौर पर उम्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बराबर है। राहुल गांधी ने खुद को ऐसे नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की है जो युवा भारत खासतौर पर जेंजी के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने युवा वोटर्स को अपनी तरफ करने के लिए सीएम योगी और देवेंद्र फडणवीस पर दांव लगाया है।

इसे भी पढ़ें: सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

इसके अलावा आपको बता दें कि सीएम योगी आजकल जिस तरह से राहुल गांधी के पीछे पड़े हैं वो देखने लायक है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर जो बयान दिया उस बयान के परखच्चे सीएम योगी ने किस तरह से उड़ाए हैं वो सुनने लायक है। सीएम योगी जिस तरह से बयान दे रहे हैं। ऐसा बयान हर कोई नेता नहीं दे पाता। आइए आपको यह बयान सुनवाते हैं। श्री राहुल गांधी जी के बयान को पढ़ रहा था। उनका बयान कि महाराष्ट्र के अंदर उन्होंने एक बयान दिया और उन्होंने बयान दिया कि महिलाएं मनुस्मृति के बंधन को तोड़ करके आप बाहर आ जाए। राहुल जी एक राहुल गांधी के रूप में आपसे देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है। कोई अपेक्षा नहीं करता है। लेकिन भारत की संसद में भारत की सर्वोच्च पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको देश के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही बनाता है। आपने भारत के संविधान की शपथ ली थी। संविधान की शपथ लेकर के आप भारत की परंपरा को भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

Continue reading on the app

Karnataka Minister B Nagendra ने पद संभालने के 25 दिन बाद दिया इस्तीफा

कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को वाल्मीकि निगम घोटाले के आरोपों के चलते पद संभालने के 25 दिन के भीतर ही राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा कर दी। इससे पहले नागेंद्र ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से मुलाकात करेंगे और प्रेस वार्ता में अपना फैसला बताएंगे। भावुक नागेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मैं अपनी मर्जी से मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने शिवकुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विपक्षी दल भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) नागेंद्र की मंत्रिमंडल में वापसी का विरोध कर रहे थे। इसी मुद्दे पर दो साल पहले भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। विपक्षी दल कर्नाटक राज्य महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में 89 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में नागेंद्र की संलिप्तता का आरोप लगा रहे थे।

नागेंद्र ने आरोप लगाया, ‘‘मनुवादियों (भाजपा की ओर इशारा करते हुए) ने मुझे निशाना बनाया क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि देश में कोई आदिवासी व्यक्ति तरक्की करे।’’ नागेंद्र ने भाजपा द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की तुलना रामायण में भगवान राम द्वारा शंबूक के वध से की। वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड में शंबूक नाम के एक तपस्वी का जिक्र है। ग्रंथ के अनुसार, तपस्या करने की वजह से राम ने उनका वध कर दिया था।

नागेंद्र ने कहा कि वह अपनी पार्टी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते थे और न ही राज्य की राजनीति में ‘‘मनुवादियों और घटिया सांप्रदायिक ताकतों’’ की साजिशों को हावी होने देना चाहते थे। कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण मानसून सत्र को निर्धारित समय से तीन दिन पहले 24 अगस्त को अचानक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। विपक्ष ने एक से 10 सितंबर तक रायचूर से बल्लारी तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी।

नागेंद्र ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दाखिल किए गए दूसरे आरोपपत्र में उनका नाम ‘‘जल्दबाजी में’’ शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘वाल्मीकि निगम घोटाले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। क्या मैंने कहीं हस्ताक्षर किए या कोई निर्देश दिया?’’ नागेंद्र ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने और ‘‘जनता की अदालत’’ में जाने के लिए भी तैयार हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Delhi ISI Spy Case: ISI का WhatsApp जासूसी नेटवर्क! दिल्ली-NCR में कैसे चल रहा था पूरा खेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:37+00:00

Who is Norway's new King Haakon VIII? #Norway #KingHaakon #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers