Responsive Scrollable Menu

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू

भारत पेट लिमिटेड, सद्भाव फ्यूचरटेक लिमिटेड, पारस हेल्थकेयर लिमिटेड और एमके संस फाइन ज्वेल्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक सेबी द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इन चारों कंपनियों ने मार्च से जून के बीच आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे और 24 से 28 अगस्त के दौरान उन्हें सेबी की अंतिम टिप्पणियां मिलीं। सेबी की टिप्पणियां आईपीओ प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम होती हैं।

इसके बाद कंपनियां लागू नियामकीय आवश्यकताओं के अंतर्गत सार्वजनिक निर्गम की आगे की तैयारियां कर सकती हैं। भारत पेट ने 25 मार्च को सेबी के पास आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 26 अगस्त को नियामक की टिप्पणियां मिलीं। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ का आकार करीब 760 करोड़ रुपये है।

इसमें 120 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तक करीब 640 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचेंगे। सद्भाव फ्यूचरटेक ने सात अप्रैल को आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 28 अगस्त को सेबी की टिप्पणियां मिलीं। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 2.55 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने के साथ प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों की ओर से कुल 235 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

पारस हेल्थकेयर ने 16 जून को आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 24 अगस्त को सेबी की टिप्पणियां मिलीं। कंपनी आईपीओ के जरिये 1,800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बिक्री करने वाला शेयरधारक 1,300 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश के तहत बेचेगा।

कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के समय से पहले या निर्धारित पुनर्भुगतान, अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीएमएचपीएल में उसके कर्ज के पुनर्भुगतान या समय से पहले भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। ‘पारस हेल्थ’ ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली कंपनी के पास 31 मार्च, 2026 तक आठ अस्पताल हैं। इसकी कुल क्षमता 2,211 बिस्तरों की है।

एमके संस फाइन ज्वेल्स ने 14 मई को आईपीओ के दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे 28 अगस्त को सेबी की टिप्पणियां मिलीं। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में 1.36 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक रामचंद मुरलीधर रैमलानी 34 लाख तक शेयर बिक्री पेशकश के तहत बेचेंगे।

Continue reading on the app

रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस हजारीबाग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रेन कुछ देर के लिए बाधित रही.

The post रांची से पटना जा रही Vande Bharat Express ट्रैक्टर से टकरायी, इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे और वर्ल्ड कप डेब्यू पर शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने किया ये कारनामा

andy flower debut century record: जिम्बाब्वे के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर के नाम यह अनोखा कीर्तिमान दर्ज है. उन्होंने 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि नाम की. दरअसल, यह मुकाबला उन्होंने वनडे और वर्ल्ड कप, दोनों में ही डेब्यू मैच था, जिसे एंडी फ्लावर ने शतक जड़कर हमेशा के लिए यादगार बना दिया. Sat, 29 Aug 2026 18:10:17 +0530

  Videos
See all

Vivek Srivastava | Sonia Gandhi Book Controversy: किताब का सवाल, पाक पर क्या बोलने लगे विवेक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:40:18+00:00

नेपाल में बाढ़ के बाद मिला खौफनाक सच! आखिर कहां गए 2,400+ लोग? Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:41:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers