Responsive Scrollable Menu

आ रहे हैं 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले Poco फोन्स, 4 सितंबर को आएंगे X8 5G और X8 Power 5G

POCO भारत में 4 सितंबर को अपने दो नए स्मार्टफोन POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। दोनों फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 9000mAh और 10000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है।

Continue reading on the app

बेटा ट्रेन से कटा, लाश देखकर पटरी पर लेटे मां-बाप:पोटली में समेटे गए युवक के लोथड़े; राखी बंधवाने वाला था भाई, इंतजार करती रही बहन

मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी रेलमार्ग पर शुक्रवार सुबह राखी बंधवाने से पहले एक युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बेटे की लाश देखने के बाद माता-पिता भी सदमे में ट्रेन की पटरी पर लेट गए। चपेट में आने से दोनों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान करैया गांव, हिंडोरिया थाना क्षेत्र निवासी भरत अहिरवार (58), उनकी पत्नी उमा अहिरवार (55) और बेटे मुकेश अहिरवार (30) के रूप में हुई है। परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। इनमें माता-पिता, दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। पोटली में समेटे गए शव के टुकड़े हादसे की सूचना पर RPF और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। ट्रेन की चपेट में आने से मुकेश का शव टुकड़ों में बंट गया। शव के टुकड़ों को पोटली में समेटा गया। वहीं, मुकेश की मां उमा के पैर भी कटकर अलग हो गए थे। वहीं, पिता भरत के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पटरी पर खून ही खून बिखरा पड़ा है। हादसा धरमपुरा फाटक के पास हुआ है। 10 मिनट पहले पड़ोसी को बुलाने गया था मुकेश पड़ोसी मनोज अहिरवार ने बताया कि घटना से करीब 10 मिनट पहले मुकेश उनके घर आया था। उसने घर में समस्या होने की बात कहते हुए मनोज से साथ चलने के लिए कहा था। उस समय मनोज के घर पूजा चल रही थी, इसलिए उन्होंने पूजा खत्म होने के बाद आने की बात कही। मनोज ने बताया कि पूजा खत्म होने के बाद जब वे मुकेश के घर पहुंचे, तो करीब 10 मिनट बाद ही उसकी मौत की जानकारी मिली। घटना के समय मुकेश का छोटा भाई दौलत अपनी बहन को लेने सागर गया हुआ था। राखी के मौके पर बहन अपने भाई को राखी बांधने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार में यह घटना हो गई। दो साल पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती मुकेश के पिता भरत के दोस्त भागचंद अहिरवार ने बताया कि भरत जिला अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड थे। दोनों करीब सात साल से साथ काम कर रहे थे। भागचंद के मुताबिक, मुकेश की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। मुकेश निजी काम करता था। घटनास्थल से करीब 2KM दूर मिली मां-बाप की लाश कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया- माता-पिता की लाश घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर धरमपुरा फाटक के पास मिली है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम शनिवार को होगा। उन्होंने बताया- सुबह मुकेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद मुकेश घर से बिना कहे चला गया था। आशंका है कि हो सकता है कि मायके जाने को लेकर यह विवाद हुआ है। …………………………………….. यह खबर भी पढ़ें चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे- VIDEO शाजापुर जिले के मक्सी के पास पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के नजदीक पटना-इंदौर डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। युवक ने TT पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से पहले विवाद का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 Asia Cup में India vs Thailand मुकाबला, क्या Harmanpreet Kaur की कप्तानी में लौटेगी पुरानी लय?

 ऐसे समय में जबकि टीम की फॉर्म और निरंतरता पर सवाल उठ रहे हैं तब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए के अपने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। पिछले एक दशक में महिला टी20 एशिया कप में भारत सबसे दबदबा बनाने वाली टीम रही है। उसने 2016-17 से इस टूर्नामेंट के टी20 प्रारूप के पांच संस्करणों में तीन बार खिताब जीता है लेकिन हाल में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

भारत ने इस साल खेले गए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से नौ मैच हारे हैं। उसको आखिरी हार हाल में महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। ऐसे समय में जबकि कप्तान हरमनप्रीत के खुद की फॉर्म और सबसे छोटे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं तब भारत एशिया के दो प्रमुख टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहा है। एशिया कप के तुरंत बाद जापान में एशियाई खेल होंगे। इन दोनों प्रतियोगिताओं में भारत खिताब के मजबूत दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

भारत को आठ टीमों वाली महिला टी20 एशिया कप में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हरमनप्रीत ने महिला टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन में हालांकि निरंतरता का अभाव है जो टीम के लिए चिंता का विषय है। एशिया कप और एशियाई खेलों के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के बाहर होने के बाद भारत ने अपनी टीम में प्रतिका रावल को शामिल किया है, लेकिन टीम को मध्य क्रम में जेमिमा की कमी खलेगी।

भारत के पास स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में मजबूत सलामी जोड़ी है लेकिन तीसरे नंबर और उसके बाद के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती लय को बनाए रखना और स्कोरबोर्ड को गति प्रदान करना होगा। पिछली बार जब भारत इस प्रारूप में खेला था तब खराब फील्डिंग बड़ी चिंता का विषय था। भारतीय खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े जो उसकी हार का प्रमुख कारण भी रहा। भारत को अगर एशिया कप और एशियाई खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखना है तो उसे अपनी फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा।

गेंदबाजी में भारत की तरफ से स्पिन आक्रमण की अगुवाई अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा करेगी। इस विभाग में भारत के पास टी20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाली श्री चरणी, ​​राधा यादव और प्रेमा रावत शामिल हैं। भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें अनुभवी रेणुका सिंह ठाकुर के साथ क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और नंदनी शर्मा जैसी गेंदबाज शामिल हैं। जहां तक थाईलैंड का सवाल है तो वह हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में मिली जीत से उत्साहित होगा।

थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 120 रन बनाए और फिर हांगकांग को सात विकेट पर 114 रन पर रोक दिया। थाईलैंड की कप्तान नारुएमोल चाईवाई (43) ने बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया जबकि ओन्निचा कामचोम्फू ने तीन और फनिता माया ने दो विकेट लेकर गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम इस प्रकार हैं

 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

थाईलैंड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नाफट चाइहान, नत्थाकन चंथम, नाओमी हिल्टन, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), ओन्निचा कामचोमफू, फन्निता माया, चानिदा सुथिरुआंग, एफिसारा सुवानचोराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, चायनिसा फेंगपैन, सुलेपोर्न लाओमी, थिपचा पुथावोंग, थानराडा सीसावन, कोरानिट सुवानचोनराथी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

Sat, 29 Aug 2026 14:25:00 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कई लोग, अखिलेश यादव ने किया स्वागत | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:15:37+00:00

CM योगी का अखिलेश यादव पर निशान | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers