लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार ओपनर हुआ चोटिल, शान मसूद ने की ओपनिंग
ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी है. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहले ही दिन बड़ा झटका लगा. दरअसल, पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते अब वह पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने नहीं आए. उनकी जगह शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की. इमाम-उल-हक को लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान उनके बाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था. अब उनका इस मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है और यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है.
Imam-ul-Haq suffered a strain in his left calf muscle while fielding on Day 1 of the Lord's Test.
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 28, 2026
He is currently being treated by the medical team, and further participation depends on his recovery.#ENGvsPAK pic.twitter.com/1hpyrJpgyU
Shan Masood opens the batting in place of Imam-ul-Haq https://t.co/mEYVbKq1X3
— Cricinfo (@cricinfo) August 28, 2026
जयशंकर ने 21 भारतीय तीर्थयात्रियों का किया स्वागत, बोले- नेपाल में फंसे लोगों को निकालना पहली प्राथमिकता
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों के एक समूह का स्वागत किया, जिन्हें नेपाल में आई बाढ़ से बचाया गया था। तीर्थयात्रियों से मिलने के बाद जयशंकर ने कहा, "मैंने अभी भारतीयों के एक समूह का स्वागत किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol








