Responsive Scrollable Menu

नेपाल में बाढ़, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता की बेटी लापता:कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं डॉक्टर, इमीग्रेशन सेंटर पर थीं, संपर्क टूटा

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ में अंबिकापुर के सीनियर भाजपा नेता करता राम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता लापता हो गई हैं। हादसे के समय वह अपनी टीम के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा स्थित इमीग्रेशन सेंटर में थीं। डॉ. मीना के साथ उनके दल के सभी 80 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। यह दल कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था। डॉ. मीना गुप्ता वर्तमान में इंग्लैंड में स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। वह 14 अगस्त को मानसरोवर यात्रा के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इसके बाद एक आध्यात्मिक गुरु के साथ करीब 80 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू रवाना हुआ था। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर ली थी। इमीग्रेशन सेंटर से पूरा दल लापता 25 अगस्त को दल के सदस्य नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित इमीग्रेशन सेंटर में औपचारिकताएं पूरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान पूरा इमीग्रेशन सेंटर बाढ़ की चपेट में आ गया। हादसे के बाद डॉ. मीना गुप्ता सहित दल में शामिल सभी 80 लोग लापता हो गए। पिता को भी साथ चलने को कहा था डॉ. मीना गुप्ता ने अपने पिता करता राम गुप्ता को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। रक्षाबंधन पर बेटी से दिल्ली में मुलाकात करने के इरादे से करता राम गुप्ता भी दिल्ली गए थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें हादसे की सूचना मिल गई। होलीक्रॉस स्कूल से हुई प्रारंभिक पढ़ाई डॉ. मीना गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। डॉक्टर बनने के बाद से वह इंग्लैंड में रहकर स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में काम कर रही हैं। वह छत्तीसगढ़ की उन यात्रियों में शामिल हैं, जो इस त्रासदी के बाद लापता हैं। मंत्री ने केंद्र से संपर्क कर मदद का दिया भरोसा पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। उन्होंने करता राम गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बेटी से संपर्क नहीं, परिवार को सकुशल वापसी की उम्मीद भाजपा नेता और नगर निगम के एल्डरमैन करता राम गुप्ता ने कहा कि संचार का कोई साधन नहीं होने के कारण अभी तक बेटी से संपर्क नहीं हो सका है। परिवार के लोग डॉ. मीना गुप्ता की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। नेपाल बाढ़ में 32 देशों के नागरिक लापता नेपाल में बाढ़ के बाद 32 देशों के 1400 से ज्यादा नागरिक शामिल हैं। इनमें ट्रेकिंग, टूर और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहुंचे लोग भी शामिल हैं। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, लापता लोगों में 113 नेपाली पर्यटक, सेना-पुलिस के 85 जवान और रसुवा जिले के 161 लोग शामिल हैं। अब तक 50 विदेशियों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया है। लापता लोगों में भारत के 290, अमेरिका के 90, यूक्रेन के 55, मलेशिया के 51, ऑस्ट्रेलिया के 39, ब्रिटेन के 33, कनाडा के 25, दक्षिण कोरिया के 9, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के 8-8, दक्षिण अफ्रीका और लातविया के 6-6, जापान और न्यूजीलैंड के 5-5, फ्रांस के 4 नागरिक शामिल हैं। ……………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नेपाल में भूकंप, 3 दिन बाद फिर बाढ़ की चेतावनी: तिब्बत में नई झील बनी; अब तक 389 मौतें, 84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 लापता नेपाल में गुरुवार रात 9:18 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। इसी के साथ नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चीन ने बताया है कि रसुवागढ़ी बॉर्डर से 18 किमी ऊपर तिब्बत के ल्हेंदे नदी में एक नई बैरियर झील बन गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे

कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वह दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हट चुके हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र अगस्त की शुरुआत में ही कैबिनेट में दोबारा शामिल हुए थे, जब डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। इससे पहले 2024 में वह सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री थे। मामला 2024 से जुड़ा, एक अफसर ने सुसाइड कर लिया था मामला कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित 89 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़ा है। मई 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर पी. चंद्रशेखरन ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक नोट में फंड के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया था। जांच में निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। नागेंद्र उस समय सिद्धारमैया सरकार में जनजातीय कल्याण मंत्री थे। विवाद के बाद उन्होंने जून 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 अगस्त को उन्हें फिर कैबिनेट में शामिल किया गया था। BJP-JDS लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे थे वाल्मीकि निगम मामले को लेकर नागेंद्र और कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। BJP और JDS ने मंत्रिमंडल में नागेंद्र की दोबारा एंट्री के बाद से ही उनके इस्तीफे की मांग की थी। विपक्ष का आरोप है कि सरकारी निगम के फंड के कथित डायवर्जन से नागेंद्र का संबंध था। हालिया मानसून सत्र के दौरान दोनों दलों ने विधानसभा के अंदर और बाहर कई प्रदर्शन किए। हंगामे के कारण सत्र तीन दिन पहले ही खत्म कर दिया गया और 24 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। BJP और JDS ने 1 से 10 सितंबर तक रायचूर से बल्लारी तक पदयात्रा निकालने का भी ऐलान किया है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update :ईरान अमेरिका महायुद्ध की बड़ी खबरें! Trump Mojtaba Khamenei | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:30:17+00:00

Nepal Flood News : नेपाल में महाविनाश का खतरा, चीन के अलर्ट के बाद मचा हड़कंप | News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers