Responsive Scrollable Menu

कल का मौसम: यूपी-बिहार समेत पूर्वी भारत में फिर तेज बारिश, 29 अगस्त को इन राज्यों में Heavy Rain का अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून का असर लगातार देखा जा रहा है और कई क्षेत्रों में बारिश एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। इस बीच IMD ने 29 अगस्तके लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए पूर्वी भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Continue reading on the app

West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। उन्होंने राज्य के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में तुरंत छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों में से एक का नेतृत्व करने वाले बनर्जी ने यह भी कहा कि उनका गुट पार्टी में छात्र नेताओं के पद पर रहने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने तृणमूल के अपने गुट के छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी एकमात्र मांग सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों के चुनाव कराने की है, क्योंकि इसके बिना छात्रों का आंदोलन प्रभावित होगा।’’ बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की गलतियों का फायदा उठाकर भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन अब भाजपा छात्र संगठनों के चुनाव कराने के लिए कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि छात्र संघों के चुनाव होंगे या नहीं।’’ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के गुट की ओर से ऋतब्रत बनर्जी पर अक्सर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया जाता रहा है, जबकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। टीएमसी के छात्र शाखा का नाम तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) है।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में भारत के लिए शर्मनाक क्षण, कप्तान हरमनप्रीत सिंह को इस वजह से दिखाया गया यलो कार्ड

हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के लिए इस साल कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी और अब एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। Fri, 28 Aug 2026 23:22:06 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: तबाही ने मचाई चीख-पुकार, हर तरफ बर्बादी का मंजर! Nepal Flood News | Nepal Flood 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T19:00:04+00:00

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला के लेटेस्ट लुक ने खींचा ध्यान #urvashirautela #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T18:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers