Responsive Scrollable Menu

Puducherry CM N Rangasamy राज्य के दर्जे के लिए पद छोड़ने को तैयार, केंद्र के सामने उठाएंगे मांग

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने लंबे समय से लंबित राज्य के दर्जे की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना इस्तीफा देने के लिए भी तैयार हैं। रंगासामी ने कहा कि उन्होंने केंद्र को याद दिलाया है कि केंद्र शासित प्रदेश को इस तरह “बिना अधिकारों के” नहीं चलाया जा सकता। मुख्यमंत्री ने ये बातें विधानसभा में चर्चा के दौरान कहीं।

उस समय विपक्ष के नेता ए. एम. एच. नजीम ने “पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र की मंजूरी मिलने में हो रही देरी के खिलाफ” एकजुट होकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उस समय चर्चा में भाग ले रहे सत्तारूढ़ एआईएनआरसी के विधायक ए. जॉन कुमार ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाना चाहिए। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता नजीम ने कहा कि “राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए हम सभी को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।” जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य के दर्जे की हमारी मांग को और मजबूती देने के लिए मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

हम सभी दिल्ली जाकर केंद्र के समक्ष राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग रखेंगे।” उन्होंने कहा, “मैं इस बात से अवगत हूं कि पुडुचेरी के केंद्र शासित प्रदेश बने रहने के कारण सरकार और क्षेत्रीय विधानसभा के पास अधिकार नहीं होने से मौजूदा समय में सरकार को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मैंने कई मौकों पर राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई है और हाल में पुडुचेरी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भी यह मांग रखी थी।” रंगासामी सत्तारूढ़ एआईएनआरसी-भाजपा-एआईएडीएमके-एलजेडेके गठबंधन के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से विशेष रूप से कहा है कि हमारे लिए यह चिंता का विषय है कि हम अब भी अधिकारों के बिना बने हुए हैं।” उनका दृढ़ मत था कि पुडुचेरी के तेजी से विकास और कई योजनाओं को जल्द लागू करने के लिए “राज्य का दर्जा बेहद जरूरी है।” रंगासामी के बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों के लगभग सभी सदस्यों ने भी राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।

कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष ए. अंबालगन ने कहा कि पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र को राजी करने के उद्देश्य से विधानसभा अतीत में कई मौकों पर प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अंबालगन ने यह भी कहा कि पुडुचेरी के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा हासिल करना कभी संभव नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए कई ऐसी शर्तें हैं, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश पूरा नहीं कर सकता। इसलिए केवल राज्य का दर्जा देने की मांग पर ही जोर दिया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

KPSC Scam | कर्नाटक सरकार का पूरा 'तंत्र' भ्रष्टाचार में शामिल, Pralhad Joshi ने Congress पर साधा तीखा निशाना

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) भर्ती घोटाले में पूरी राज्य सरकार का "तंत्र शामिल" था। उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियों की भर्ती में हुई गड़बड़ियों के लिए डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने कहा सरकारी नौकरियों में धोखाधड़ी के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। सरकार इसमें शामिल है क्योंकि वे उस IAS अधिकारी को भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं जो फरार है। इसका मतलब है कि इसमें पूरी सरकारी मशीनरी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi की आत्मकथा पर विवाद: Congress ने Penguin India पर दबाव का आरोप लगाया

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे आरोप लगाया, "अगर अधिकारी को ED या CID की हिरासत में लिया जाता है, तो पूरी सरकार का घोटाला सामने आ जाएगा। आज कांग्रेस सरकार बहुत गंभीर स्थिति में है और कांग्रेस सरकार में कोई स्थिरता नहीं है। जोशी का यह बयान तब आया है जब KPSC में वेटनरी अधिकारियों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में बेंगलुरु स्थित IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तलाशी के बाद वे कथित तौर पर लापता हो गए हैं। जांच के तहत, एजेंसी ने इससे पहले KPSC के पूर्व चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार और कई वेटनरी अधिकारियों के ठिकानों पर तलाशी ली थी। साहूकार को पहले कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए नकली इनकम सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था। बाद में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सस्पेंशन पर रोक लगा दी और उन्हें बहाल करने का आदेश दिया। इस बीच, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग की।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: लॉर्ड्स में बारिश के बीच इंग्लैंड का दबदबा, बनाई 357 रन की बढ़त, हार की कगार पर पकिस्तान

PAK vs ENG Lord's Test Day 3: बारिश से प्रभावित लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन डैन लॉरेंस ने नाबाद अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 177/7 रन बना लिए और पाकिस्तान पर उसकी कुल बढ़त 357 रन की हो गई. लॉरेंस 50 रन बनाकर नाबाद हैं. Sun, 30 Aug 2026 00:15:14 +0530

  Videos
See all

Nepal में जलप्रलय के बाद Ground Report! Trishuli River के पास जिंदगी कैसे बचा रहे लोग? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:00:20+00:00

UP News : योगी सरकार की तारीफ करने लगा मुस्लिम युवक ? #yogiadityanath #upnews #encounternews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:03:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers