मोहन भागवत US-भारत संबंधों के हिमायती; RSS चीफ से मिलने के बाद बोलीं अमेरिकी निवेशक
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका के दौरे पर निवेश जगत के कई बड़े लोगों के साथ बैठक की है। इन्वेस्टर आशा जडेजा मोटवानी ने संघ प्रमुख के साथ बैठक के बारे में लिखा कि उन्हें भारतीय युवाओं पर पूरा भरोसा है। इसके अलावा संघ प्रमुख भारत और अमेरिका संबंधों के हिमायती हैं।
Jio Platforms IPO को SEBI से मिली हरी झंडी, 37,700 करोड़ जुटाने की तैयारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब चार अरब डॉलर (लगभग 37,700 करोड़ रुपये) जुटाने की उम्मीद कर रही है। इस लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है।
जियो प्लेटफॉर्म्स ने प्रस्तावित सार्वजनिक निर्गम के लिए जून में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे। सेबी के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स को 28 अगस्त को सेबी की अंतिम टिप्पणियां मिल गईं। आईपीओ प्रक्रिया में सेबी की टिप्पणियां एक महत्वपूर्ण चरण होती हैं।
इसके बाद कंपनी नियामकीय प्रावधानों का पालन करते हुए सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए आगे की तैयारियां कर सकती है। जियो प्लेटफॉर्म्स की विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) के अनुसार, कंपनी 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। निर्गम जारी होने के बाद यह कंपनी के कुल इक्विटी शेयर का करीब 2.9 प्रतिशत होगा।
सेबी की मंजूरी से जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित सार्वजनिक निर्गम का रास्ता साफ हो गया है। इस निर्गम पर निवेशकों के साथ बाजार की भी करीबी नजर रहेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi









