NTA में केंद्र के तीन अफसरों की नियुक्ति:2 डायरेक्टर, एक जॉइंट डायरेक्टर; तीन हफ्ते में पद संभालने का आदेश
नई दिल्ली, 28 अगस्त। केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। NTA को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पेपर लीक समेत कई मामलों को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कार्मिक मंत्रालय के 27 अगस्त के अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रवि कुमार सिंह और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को NTA में निदेशक नियुक्त किया गया है। 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्सेस) अधिकारी अमित सामदारिया को NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। तीन हफ्ते में पद संभालना होगा तीनों आदेशों में कार्मिक मंत्रालय के उस सर्कुलर का हवाला दिया गया है, जिसमें नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। NTA की परीक्षा व्यवस्था में बदलाव हाल ही में सरकार ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव की घोषणा की थी। इसमें पेपर की जांच के लिए चार स्तरीय प्रक्रिया लागू करना शामिल है। सरकार ने 600 विशेषज्ञों को हटाने और विषय विशेषज्ञों को शामिल करने की भी घोषणा की है। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था में कई अन्य बदलाव भी किए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News






