Responsive Scrollable Menu

कोहली खेलते तो भारत कोलंबो टेस्ट जीत जाता:कैफ बोले- टीम में जोश की कमी दिखी, विराट रहते तो श्रीलंका पर दबाव बनता

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि अगर विराट कोहली कोलंबो टेस्ट में खेलते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था। कैफ के कहा कि टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों में जोश और तेजी की कमी दिखी। कोहली होते तो श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनता। मैच के पांचवें दिन श्रीलंका के चार विकेट बाकी थे और उसकी बढ़त सिर्फ 16 रन थी। यहां से सोनल दिनूषा ने नाबाद 133 रन की पारी खेली और श्रीलंका ने 9 विकेट पर 429 रन बना दिए। टीम की बढ़त 216 रन हो गई। आखिर में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 531 रन बनाकर पारी घोषित की थी। फिर श्रीलंका को पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट कर फॉलोऑन दिया था। कैफ बोले- कोहली खिलाड़ियों को लगातार जोश दिलाते कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर विराट कोहली टीम में होते, तो वे लगातार बोलकर सभी खिलाड़ियों को मैच में बनाए रखते। कैफ ने कहा- ‘टेस्ट क्रिकेट हर किसी के बस की बात नहीं है। यह बहुत लंबा खेल है और आपको लगातार गेंदबाजी करते होता है।’ उन्होंने कहा- कई बार मुझे लगा कि हमने चीजों को अपने आप होने के लिए छोड़ दिया था। हम सोच रहे थे कि बस गेंदबाजी करते रहो, सब हो जाएगा।' भारतीय टीम की ऊर्जा कम थी: कैफ कैफ ने आगे कहा कि भारतीय टीम में ऊर्जा कम थी और विराट कोहली उसे बढ़ा सकते थे। उन्होंने कहा कि कोहली सोनल दिनूषा को परेशान करने की कोशिश भी करते। कैफ ने कहा, “हमने खुद बहुत कम मौके बनाए। हमारी ऊर्जा का स्तर भी बहुत कम था। इसी वजह से मैं कह रहा हूं कि अगर विराट कोहली यह टेस्ट मैच खेल रहे होते, तो नतीजा अलग होता।” उन्होंने कहा, “वह सभी से कहते रहते- आओ सरफराज, आओ जायसवाल। वह सोनल के खिलाफ भी जाते और उसे दबाव में लाने की कोशिश करते। हम किससे भिड़ रहे थे? हम कुमार के साथ भिड़ रहे थे।” विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ वनडे मैच खेल रहे हैं। --------------------- मैच की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट:फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Top IPO 2026: इस साल किन आईपीओ ने मालामाल किया? Tempsens 110% लिस्टिंग गेन के साथ सबसे आगे

Top IPO 2026: इस साल किन IPO ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों को सबसे ज्यादा कमाई कराई? Tempsens 110.40% प्रीमियम के साथ सबसे आगे रहा। Bharat Coking Coal भी करीब दोगुने पर लिस्ट हुआ। जानिए टॉप IPO की पूरी लिस्ट और बाजार में आगे आने वाले बड़े इश्यू।

Continue reading on the app

  Sports

सुनील नरेन ने 6 सिक्स लगाकर CPL में मचाया तहलका, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को दिलाई रोमांचक जीत

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में सुनील नरेन ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में धूम मचा दी. सुनील नरेन ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी में 2 विकेट अपने नाम किए. उसके बाद पारी की शुरुआत करते हुए 33 गेंद में 55 रन कूट कर अपनी टीम ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स को लो स्कोरिंग मैच में रोमांचक जीत दिलाई. Sat, 29 Aug 2026 10:10:27 +0530

  Videos
See all

Nepal Flash Flood News Updates: नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़ी मुश्किलें | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:48+00:00

Desh Ki Pathshala: China की हरकत से फिर आने वाली है Nepal में तबाही? | Flood Update | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers