Responsive Scrollable Menu

‘राखी फैशन कमेटी’ पर कृति सेनन का पोस्ट वायरल:नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन; बोलीं- असली मायने इन्हीं चीजों के, कंगना-रणबीर समेत सितारों ने मनाई राखी

रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर चल रही ‘राखी फैशन कमेटी’ की चर्चा का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी रिश्तों और भावनाओं में है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारों ने भी भाई-बहन के साथ तस्वीरें और खास संदेश शेयर किए। बहन नूपुर के साथ शेयर की तस्वीर कृति सेनन ने रक्षाबंधन पर बहन नूपुर सेनन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ कृति ने लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की मीटिंग चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो सच में मायने रखती हैं। सभी को हैप्पी राखी।'' कृति का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब रक्षाबंधन पर उनके एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। इस विवाद में कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी थी। कृति ने जवाब देते हुए कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, बल्कि दिल में होती है। आलोचना के बाद विज्ञापन हटा भी दिया गया था। फैशन की बहस से ज्यादा रिश्तों पर दिया जोर कृति ने अपने नए पोस्ट के जरिए विवाद बढ़ाने के बजाय त्योहार के भावनात्मक पक्ष पर ध्यान दिया। उन्होंने ‘राखी फैशन कमेटी’ का जिक्र कर मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया और बताया कि उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब कपड़ों या लुक से ज्यादा रिश्तों की अहमियत है। कृति और नूपुर का रिश्ता पहले भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहा है। रक्षाबंधन पर दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और प्यार भरे संदेश शेयर करती रही हैं। 2023 में भी कृति ने नूपुर के साथ वीडियो शेयर कर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी थीं। कृति के पोस्ट से जुड़ी है पहले की बहस दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर अभिनेत्री कंगना रनोट ने सवाल उठाए थे। कंगना ने कहा था कि उनकी आपत्ति कृति के कपड़ों से ज्यादा इस बात को लेकर थी कि विज्ञापन में रक्षाबंधन की परंपराओं को सही तरीके से नहीं दिखाया गया। इसके जवाब में कृति ने कहा था कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है। उन्होंने त्योहारों को भावनाओं, प्यार और एक-दूसरे की देखभाल से जोड़कर देखने की बात कही थी। बाद में ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन हटाते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था। बॉलीवुड सितारों ने भी शेयर कीं राखी की तस्वीरें रक्षाबंधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर भाई-बहनों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। कंगना ने लिखा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई की कलाई पर बांधा गया प्यार का यह बंधन हमेशा उनकी रक्षा करे। उन्होंने अक्षत से माता-पिता की सेवा करने, परिवार की गरिमा बनाए रखने, अपनी पत्नी का कल्याण करने और बच्चों की हमेशा रक्षा करने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को हमेशा स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहती हैं और उनके लिए अक्षत माता-पिता की छवि हैं। त्योहार की असली खूबसूरती रिश्तों में वहीं, कृति सेनन का पोस्ट रक्षाबंधन पर चल रही फैशन और परंपरा की बहस से अलग हल्का-फुल्का संदेश देता है। उन्होंने बहन के साथ रिश्ते को सेलिब्रेट करते हुए जताने की कोशिश की कि त्योहार की खूबसूरती केवल पहनावे में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए समय, प्यार और यादों में भी होती है। __________________________ कृति सेनन की यह खबर भी पढ़ें.. नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए एक्ट्रेस कृति सेनन के ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट विवाद में अब उनकी बहन नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस एड में कृति के कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

कंगना के पुराने राखी एड पर कुनिक्का सदानंद का तंज:कृति सेनन के जिन कपड़ों पर आपत्ति जताई, खुद वैसे कपड़े पहने दिखीं; जानिए पूरा विवाद

कंगना रनोट लगातार एक्ट्रेस कृति सेनन के उस एड के खिलाफ बयान दे रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए रिवीलिंग कपड़े पहने हैं। अब सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कंगना के एक पुराने एड की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस भी रक्षाबंधन में रिवीलिंग कपड़े पहनीं जूलरी ब्रांड प्रमोट करती दिख रही हैं। कुनिका ने कंगना के पुराने एड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी?” कंगना का ये एड एक जूलरी ब्रांड का है, जिसे एक्ट्रेस ने खुद 2017 में अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया था। इस विज्ञापन में कंगना ने स्ट्रैपलेस और डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई और यूजर्स ने कंगना के पुराने लुक की तुलना कृति के विज्ञापन वाले लुक से की। कंगना ने कृति के विरोध में कहा- फेस्टिवल में ब्रालेट नहीं पहन सकते कंगना रनोट लगातार कृति सेनन के एड में पहने गए कपड़ों की निंदा कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि क्या इस तरह के कपड़े किसी मुस्लिम फेस्टिवल में पहने दिखाए जा सकते हैं। उनका कहना है कि एक फेस्टिवल कल्चर रिप्रेसेंट करता है, जिसमें इस तरह के ब्रालेट नहीं पहने जा सकते। जानिए क्या है पूरा विवाद- कृति सेनन ने एड में रिवीलिंग कपड़े पहने- यह पूरा विवाद जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के 36 सेकंड के रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट से शुरू हुआ था। रक्षाबंधन से जुड़े इस एड में कृति ने ऑफ व्हाइट ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना था। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस लुक की आलोचना की। उनका कहना था कि परिवार और परंपरा से जुड़े त्योहार के लिए यह आधुनिक स्टाइल सही नहीं है। कंगना ने कृति के लुक की निंदा की- सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर बिना कृति का नाम लिए लिखा, “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपडों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा चोली तक, जींस से लेकर साडी तक, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास पहनने के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां हैं? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।” कृति सेनन ने कंगना को जवाब दिया- कंगना की टिप्पणी के बाद आलोचना के बीच कृति ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपडों में नहीं, बल्कि परंपराओं के लिए आपके मन में मौजूद भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। “रक्षाबंधन सुरक्षा के रिश्ते का त्योहार है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम भी एक भाई जितना ही एक-दूसरे की रक्षा कर सकते हैं। हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन समय के साथ बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति इज्जत सिर्फ उसके कपडों से मापी जाती है। संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।” राहुल गांधी ने किया कृति का बचाव- विवाद पर राहुल गांधी ने कृति की पोस्ट री-शेयर कर लिखा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। महिलाओं के कपड़ों और जीवनशैली की ऑनलाइन पुलिसिंग यानी पहरेदारी नहीं करनी चाहिए। राहुल ने अपने पोस्ट में ‘स्मैश द पेट्रियार्की' हैशटैग का इस्तेमाल किया था। विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया एडवर्टाइजमेंट- सोशल मीडिया पर कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर विवाद बढ़ता देख ब्रांड ने आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और इस एडवर्टाइजमेंट को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में भारत के लिए शर्मनाक क्षण, कप्तान हरमनप्रीत सिंह को इस वजह से दिखाया गया यलो कार्ड

हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के लिए इस साल कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी और अब एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। Fri, 28 Aug 2026 23:22:06 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : Nepal में आई त्रासदी पर क्या कुछ बोले बालमुकुंद आचार्य | Balmukund Acharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T18:38:24+00:00

Nepal Flood : प्रभु श्री राम का ससुराल है, वहांकी हर तकलीफ पर हमें दुख होता है | Balmukund Acharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T18:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers