Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026: जापान की सुविधाओं से BCCI नाराज, भेज सकता है 'B टीम

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी इस बार जापान कर रहा है, लेकिन बीसीसीआई जापान में खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य सुविधाओं को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं है. बीसीसीआई के सूत्रों का कहना है कि वहां के इंतजामों से बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल दोनों ही नाराज हैं, जिसके कारण बीसीसीआई अब इस बात पर विचार कर रही है कि इस टूर्नामेंट के लिए अपनी मुख्य टीम नहीं, बल्कि 'B' टीम भेजी जाए. आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में होगा.

एशियन गेम्स में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मेंस क्रिकेट के मुकाबले

जापान की मेजबानी में होने वाले एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे, जबकि महिला क्रिकेट के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे. इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही है, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि जापान में खिलाड़ियों की सुविधाओं और इंतजामों को लेकर बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) दोनों ही बिल्कुल खुश नहीं हैं. BCCI के एक सूत्र का कहना है कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां एक ऑब्जर्वर भेजा जा सकता है। अगर वहां खिलाड़ियों के रहने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो बीसीसीआई इन खेलों में अपनी मुख्य टीम के बजाय 'B' टीम भेजने पर विचार कर सकता है.

जापान में क्रिकेट प्लेयर्स के इंतजामों से खुश नहीं है BCCI और ACC

न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि जापान में खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर BCCI और ACC दोनों ही नाराज हैं. BCCI वहां की स्थितियों का जायजा लेने के लिए एक ऑब्जर्वर भेजने का प्लान बना रहा है, जो जापान में खिलाड़ियों के इंतजामों को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. अगर वहां की सुविधाएं सही नहीं पाई गईं, तो बीसीसीआई एशियन गेम्स के लिए अपनी मुख्य टीम के बजाय 'B' टीम भेजने का फैसला कर सकता है.

BCCI सूत्र ने यह भी बताया कि ACC की एक मीटिंग में जापान ओलंपिक के अधिकारियों के सामने इस बात की चिंता जताई गई कि मैदान पर ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए. इतना ही नहीं वॉशरूम भी उन टेंटों से 500 मीटर की दूरी पर थे. इसके अलावा, होटल के कमरे भी छोटे हैं, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होगी.

श्रेयस अय्यर को मिली है कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था. इस टूर्नामेंट के लिए एक बार फिर श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इनके अलावा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि भारत की यही टीम जापान जाती है या फिर बीसीसीआई अपनी 'B' टीम भेजता है. यदि 'B' टीम भी जाएगी, तो भी वैभव का खेलना तय है.

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! टीम इंडिया में चोट को मात देकर ये तीन खतरनाक खिलाड़ी करेंगे वापसी, सितंबर में मचाएंगे बल्ले और गेंद से धमाल

Continue reading on the app

नेपाल में तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, नुआकोट आर्मी कैंप के बाहर लोगों की लंबी कतार

Nepal Floods: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. नुआकोट में बनाए गए आर्मी बेस कैंप से बड़े स्तर पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. कैंप के बाहर बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों और घर लौटने के लिए कतार में खड़े हैं.

न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, नुआकोट में कई रास्ते पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। ऐसे में प्रभावित इलाकों तक पहुंचना बेहद मुश्किल है. लोगों को सुरक्षित स्थानों और उनके घरों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है. आर्मी बेस कैंप से लगातार हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं.

लापता लोगों की तलाश जारी

नेपाल आर्मी की टीमें एक तरफ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चला रही हैं। जिन इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है, वहां हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. 

बेस कैंप के बाहर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. एक-एक करके लोगों को कैंप के अंदर भेजा जा रहा है और उनकी जरूरत के मुताबिक उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

400 से ज्यादा मौत, 1500 लोग लापता

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस आपदा में मृतकों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है, जबकि करीब 1500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. प्रभावित लोगों में 150 से ज्यादा भारतीय नागरिकों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है. हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. 

Continue reading on the app

  Sports

WCPL 2026: कैरेबियन लीग में Team India की 4 महिला खिलाड़ियों का जलवा, Pooja Vastrakar समेत दिग्गजों की एंट्री

महिला क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए कैरेबियाई क्षेत्र से अच्छी खबर है। महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में भारत की चार प्रमुख खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपना दम दिखाती नजर आएंगी। पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, यास्तिका भाटिया और शिखा पांडे को अलग-अलग टीमों ने अपने साथ जोड़ा है। सभी टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों की सूची की पुष्टि कर दी है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम पूजा वस्त्राकर का है। उन्हें मौजूदा विजेता बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। पूजा ने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग के 2026 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे। बारबाडोस की टीम में पूजा के अलावा भारत की किरण नवगिरे और न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन तथा सूजी बेट्स भी शामिल हैं।

किरण नवगिरे अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और बारबाडोस के बल्लेबाजी क्रम को अतिरिक्त मजबूती दे सकती हैं। वहीं, सूजी बेट्स का अनुभव टीम के लिए अहम होगा। मैडी ग्रीन भी न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने भारत की शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया को अपनी टीम में जगह दी है। शिखा इससे पहले भी इस प्रतियोगिता में त्रिनबागो की ओर से खेल चुकी हैं और अब वह एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगी। यास्तिका पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलती दिखाई देंगी। त्रिनबागो की विदेशी सूची में दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कैप और ऑस्ट्रेलिया की लॉरा हैरिस तथा मैडलीन पेन्ना भी शामिल हैं।

इस सत्र में नई टीम जमैका एक्सप्रेस भी मैदान पर उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग, आयरलैंड की एमी हंटर, दक्षिण अफ्रीका की नोंकू म्लाबा, पाकिस्तान की सैयदा आरूब शाह और न्यूजीलैंड की रोजमेरी मैर को टीम में शामिल किया है। मेग लैनिंग के लिए यह प्रतियोगिता में पदार्पण होगा। लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बावजूद वह पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनेंगी।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की चार खिलाड़ियों ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन और शबनिम इस्माइल को चुना है। ऑस्ट्रेलिया की एरिन बर्न्स भी टीम में शामिल हैं। एरिन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला करीब सात साल पहले खेला था। ताजमिन ब्रिट्स इस टीम की ऐसी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

गौरतलब है कि महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग का 2026 सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता के सभी मुकाबले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित होंगे। भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट को भारत में भी अतिरिक्त दर्शक रुचि मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर पूजा वस्त्राकर, किरण नवगिरे, शिखा पांडे और यास्तिका भाटिया के प्रदर्शन पर प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी।
Fri, 28 Aug 2026 22:42:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : बैरियर झील टूटी तो... नेपाल का बचना मुश्किल! Nepal Glacial Lake | Glacial Lake Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:16:15+00:00

Saty Aur Tathya : कांग्रेस को क्यों खटक गई GEN Z लड़की? | Rahul Gandhi | Congress | Gen Z | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers