Responsive Scrollable Menu

अनाया को क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर भड़कीं अफ्रीकी ऑलराउंडर:बोलीं- यह बिल्कुल हास्यास्पद, ऐसा नहीं होना चाहिए

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजन कैप ट्रांस क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने से नाराज हैं। 36 साल की कैप ने इंस्टाग्राम पर एक न्यूज रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, यह बिल्कुल हास्यास्पद है, इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) को भी टैग किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनाया को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की कम्युनिटी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति दी है। वह आगे WBBL में भी खेल सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें तय हार्मोन संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी। WBBL खेलेने के लिए ब्लड टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले के मुताबिक, अनाया मार्च 2027 तक ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेल सकती हैं। हालांकि, मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए उन्हें कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। CA के हेड ऑफ इंटीग्रिटी जैकी पार्ट्रिज ने अनाया को बताया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उन्हें ब्लड टेस्ट देना होगा। टेस्ट में उनके सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर 10 nmol/L से कम होना चाहिए। अनाया ने कहा- लगा था दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी अनाया ने कुछ दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि उन्हें फिर से क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। अनाया ने बताया कि एक समय उन्हें लगा था कि वह दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाएंगी। उनके मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एक और मौका दिया है। 25 साल की अनाया ने इसी साल जेंडर ट्रांजिशन के तहत जेनिटल सर्जरी कराई थी। BCCI से जवाब नहीं मिला तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया अनाया ने क्रिकेट खेलने की अनुमति के लिए BCCI से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुरोध किया। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि ICC ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के मामले में एलीट महिला क्रिकेट के लिए अनुमति नहीं दी है। अधिकारी के मुताबिक, BCCI ने अभी ऐसे मामलों में घरेलू क्रिकेट को लेकर अपना रुख तय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड के सामने इस तरह का पहला मामला है, इसलिए इस पर फैसला किया जाना बाकी है। अनाया का क्रिकेट कनेक्शन क्या है? अनाया बांगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की संतान हैं। उन्होंने भारत में एज-ग्रुप क्रिकेट भी खेला है। अनाया ने सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान के साथ भी एज ग्रुप क्रिकेट खेला है। -------------- अनाया से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… संजय बांगड़ की बेटी अनाया फिर खेल सकेंगी क्रिकेट पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ अब क्रिकेट में वापसी कर सकती हैं। अनाया का जन्म एक लड़के के तौर पर हुआ था। उनका नाम आर्यन था। उन्होंने बाद में सर्जरी और हार्मोन रिप्लेसमेंट के जरिए खुद को लड़की बना लिया और अपना नाम अनाया रख लिया। जेंडर बदलवाने के कारण उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

दर्शकों के सिर से उतरा ‘टॉक्सिक’ का खुमार?

लंबे इंतजार और बज के बाद यश की 'टॉक्सिक' ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तूफानी शुरुआत की. पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे लोग थिएटर्स से फिल्म देखकर निकलने लगे इसका खुमार उतरते दिखने लगा.

Continue reading on the app

  Sports

अनाया बांगर की महिला क्रिकेट में एंट्री पर बवाल, CA के फैसले पर भड़कीं दिग्गज ऑलराउंडर

marizanne kapp criticise cricket australia: दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने काप ने ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर के महिला क्रिकेट में खेलने की मंजूरी पर कड़ी आपत्ति जताई है. काप ने कहा कि अनाया का महिला बिग बैश लीग में खेलना 'बिल्कुल बेतुका' होगा और ऐसा नहीं होना चाहिए. मारिजाने काप ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. Fri, 28 Aug 2026 20:03:04 +0530

  Videos
See all

Delhi: PM Narendra Modi ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया Raksha Bandhan | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T14:38:37+00:00

Uttarakhand News Today : उत्तराखंड की बड़ी खबरें | UK Top News | Chamoli, Dehradun, Nainital Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers