Responsive Scrollable Menu

LDF Convener TP Ramakrishnan ने उपनेता प्रतिपक्ष पद विवाद पर संयम बरतने को कहा

केरलम विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं में जारी बयानबाजी के बीच, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक टी.पी. रामकृष्णन ने नेताओं से संयम बरतने का आग्रह करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा। संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए रामकृष्णन ने कहा कि समस्याओं को चर्चा से हल किया जाना चाहिए और उस दिशा में प्रयास जारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस बयान कि उपनेता प्रतिपक्ष का पद माकपा नेता को मिलेगा, को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक पुराने फैसले पर आधारित था।

इस मुद्दे पर माकपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर रामकृष्णन ने कहा कि इसे पार्टी के प्रदेश सचिव द्वारा स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन के भीतर कई मामलों पर मतभेद होंगे। ऐसे मुद्दों पर सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी और उन्हें सुलझाया जाएगा।’’ उनकी यह टिप्पणी एलडीएफ के दो प्रमुख घटक दलों के बीच उपनेता प्रतिपक्ष पद पर भाकपा के दावे को लेकर छिड़े वाकयुद्ध के बीच आई है।

एलडीएफ के दूसरे सबसे बड़े घटक दल भाकपा ने मंगलवार को विजयन द्वारा उसकी मांग को खारिज करने की आलोचना की थी और उन पर गठबंधन के मानदंडों का उल्लंघन करने तथा गठबंधन को कमजोर करने का आरोप लगाया था। पिछले हफ्ते, विजयन ने भाकपा की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि यह पद माकपा नेता को ही मिलेगा। विजयन ने कहा था कि उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के लिए उन्हें केवल विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भेजने की आवश्यकता है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके द्वारा दिए जाने वाला नाम माकपा के किसी नेता का ही होगा।

भाकपा के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम ने विजयन की टिप्पणी की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि यह उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी ने पार्टी के मुखपत्र ‘जनयुगम’ में प्रकाशित एक लेख में विजयन की टिप्पणियों को ‘‘गठबंधन की मर्यादा का पूर्ण उल्लंघन’’ करार दिया। मोकेरी ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद एलडीएफ के सामूहिक कामकाज को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भाकपा ने उपनेता प्रतिपक्ष पद की मांग की थी।

हालांकि, माकपा नेता एवं पूर्व मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भाकपा और मोकेरी पर पलटवार करते हुए कहा कि मीडिया के जरिए गठबंधन के भीतर मतभेदों को हवा देना राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। शिवनकुट्टी ने विजयन के रुख का बचाव करते हुए इसे ‘‘पूर्णतः लोकतांत्रिक’’ और व्यावहारिक राजनीतिक विचारों पर आधारित बताया।

Continue reading on the app

Nepal Flood Crisis Update : नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल | Nepal News | Top News

Nepal Flood Crisis | Nepal Flood Update | Nepal Latest News | Nepal News | नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच एक वायरल वीडियो ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। वीडियो में दो लोग बाढ़ में बहकर आई एक महिला की लाश से कथित तौर पर बालियां निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर नेपाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। #nepalflood #bhotekoshi #rasuwa #glof #ndrf #biharflood #gandakriver #hindinews #nepaldisaster #latestnews #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

एम सिद्धार्थ की तूफानी बैटिंग से कोवई किंग्स ने जीता TNPL का खिताब, IPL में सीएसके के लिए नहीं मिला था मौका

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में कोवई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में मदुरै की टीम सिर्फ 98 रन के स्कोर सिमट गई. कोवई की जीत में एम सिद्धार्थ ने दमदार 82 रनों की पारी खेली. Sat, 29 Aug 2026 11:04:53 +0530

  Videos
See all

Delhi News: सड़क पार करते हुए गड्ढे में गिरा युवक, बिजले के खंबे पर हाथ लगने से लगा करंट, हुई मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T05:57:15+00:00

Nepal Flood News: नेपाल में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, रेस्क्यू-मरम्मत का काम रुका | Trishuli #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T05:59:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers