Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में 200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराया:मॉल बनाने की तैयारी, बलूचिस्तान में विरोध; BJP बोली- सिखों की विरासत खत्म करने की कोशिश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक ‘श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा’ को गिरा दिया गया। अब इस जगह पर एक मॉल का निर्माण किया जा रहा है। बलूचिस्तान गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्य सरदार जसबीर सिंह के अनुसार, बलूचिस्तान में कभी 12 गुरुद्वारे थे, जिनमें से अब सिर्फ 2 बचे हैं। गुरुद्वारे को गिराए जाने पर भारत में भी कड़ा विरोध हो रहा है। भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने कहा कि ये पाकिस्तान में सिखों की विरासत खत्म करने की कोशिश है। अकाल तख्त साहिब को पाकिस्तान सरकार के सामने मामला उठाना चाहिए और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। 200 साल पुराने गुरुद्वारे में खुला था स्कूल क्वेटा के आर्चर रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा परिसर में बाद में सेंट गैब्रिएल स्कूल संचालित हो रहा था। सिख समुदाय के नेता सरदार जसबीर सिंह के मुताबिक, अब उसी गुरुद्वारे को ढहाकर यहां शॉपिंग प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। मामला बलूचिस्तान हाई कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल निर्माण रोकने से इनकार कर दिया है। निजी बिल्डर को जमीन बेची गई सिख समुदाय के मुताबिक, यह जमीन श्री गुरु सिंह सभा से जुड़ी संपत्ति थी। आरोप है कि इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने इसे एक निजी बिल्डर को बेच दिया। अब सवाल उठ रहा है कि ETPB को इस धार्मिक संपत्ति को बेचने का अधिकार किस आधार पर मिला और जमीन की बिक्री की प्रक्रिया क्या थी? इस पर पाकिस्तान सरकार या ETPB की ओर से आधिकारिक जवाब सामने आना बाकी है। 4 पॉइंट्स में पढ़ें क्या बोले आरपी सिंह… फारूकाबाद में भी 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ा गया था पाकिस्तान के फारूकाबाद में भी 125 साल पुराने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को तोड़ा गया था। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि ये खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा था कि भारत इस घटना की कड़ी निंदा करता है। यह सिखों के एक पवित्र धार्मिक स्थल को जानबूझकर निशाना बनाकर की गई तोड़फोड़ है। सबसे चिंता की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाने की ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे साफ है कि वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले अब भी जारी हैं। ------------------ पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ा:गुबंद गिराने पर सिखों में गुस्सा, तोड़फोड़ रुकवाई; ताला लगाकर जगह सील की पाकिस्तान के पंजाब में गुरुद्वारों को गिराने का सिलसिला थम नहीं रहा। बीते शुक्रवार (26 जून) को फारूखाबाद (मंडी चूरकाना) में भूमाफिया ने प्रशासन के साथ मिलकर 125 साल पुराने ऐतिहासिक सिंह सभा गुरुद्वारे का एक हिस्सा गिरा दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त-5 सितंबर): 5 राशियों के बुलंद रहेंगे भाग्य के सितारे, पास आएगा पैसा

Saptahik rashifal 30 August- 5 September 2026: आने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस सप्ताह में 5 भाग्यशाली राशियों की धन की स्थिति में अच्छा परिवर्तन होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे और जीवन में अच्छे बदलाव होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में तबाही मचा रहे हैं भारतीय स्पिनर, राहुल चाहर ने अकेले आधी टीम को निपटाया, युजवेंद्र चहल और साई किशोर ने भी किया कमाल

इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में भारतीय क्रिकेटर्स कमाल कर रहे हैं. सरे के लिए खेलने वाले लेग स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी टीम के लिए 6 विकेट हासिल किए. इसके अलावा आर. साई किशोर ने भी कमाल करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया. वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी अपनी टीम के लिए 2 विकेट लिए. Sat, 29 Aug 2026 08:02:13 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: China की हरकत से फिर आने वाली है Nepal में तबाही? | Flood Update | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:16+00:00

Breaking News : नेपाल में त्रासदी के 70 घंटे बाद भी खौफ बाकी! | Nepal Flash Flood | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers