Responsive Scrollable Menu

Kyiv समेत यूक्रेन के 9 शहरों पर Russia ने दागीं मिसाइलें, 2 नागरिकों की मौत

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए। इस दौरान राजधानी कीव में सुबह तक विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। यूक्रेन के पास रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने वाली अमेरिकी निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की भारी कमी है।

वहीं, रूस के तेज गति वाले जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ने भी यूक्रेन की वायु रक्षा के सामने एक नई चुनौती पेश की है। रूसी सेना के करीब साढ़े चार साल पहले शुरू किए गए पूर्ण युद्ध के बाद से यूक्रेन लगातार इन चुनौतियों का सामना कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस मिसाइलों का भंडार बढ़ा रहा है और हर कुछ दिनों में बड़े हमले कर रहा है ताकि बड़ी संख्या में हमले करके यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को थका दिया जाए।

इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूस की धरती पर महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने बुधवार रात के बाद यूक्रेन के नौ शहरों में ‘‘बड़े पैमाने पर’’ हमले किए। मंत्रालय के अनुसार, सैन्य गतिविधियों से जुड़े ठिकाने, औद्योगिक प्रतिष्ठान, तेल रिफाइनरी, लॉजिस्टिक केंद्र और बंदरगाहों का बुनियादी ढांचा निशाना बनाया गया।

हमले में आवासीय इमारतों समेत नागरिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र में 78 वर्षीय एक महिला और उत्तरी खारकीव क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य स्थानों पर कम से कम 14 लोग घायल हुए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस ‘‘मिसाइलों में और अपने युद्ध के विस्तार में लगातार निवेश कर रहा है और इसका मतलब है कि और जवाबी उपायों की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में यूरोपीय देशों द्वारा किए गए अतिरिक्त वायु रक्षा सहायता देने के वादों के अलावा, ‘‘बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा के अतिरिक्त पैकेज’’ भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए यूरोपीय देशों द्वारा अमेरिका से हथियार खरीदे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

भाई, UPI कर दो! से Online Gift तक, ऐसे बदला राखी मनाने का अंदाज

टेक्नोलॉजी ने राखी मनाने का अंदाज बदल दिया है. अब यूपीआई से पैसे, ऑनलाइन शॉपिंग से गिफ्ट और वीडियो कॉल से राखी की खुशी शेयर की जा सकती है. हालाँकि, लैपटॉप में डिजिटल सावधानी जरूरी है.

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Army Rescue Operation | नेपाली सेना ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो #nepal #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:13:39+00:00

Nepal Floods Update : नेपाल त्रासदी का दर्द नहीं सह पाई बेटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers