Responsive Scrollable Menu

Bulandshahr Road Accident: डंपर से टकराई बस, बच्ची समेत 2 की मौत और 24 घायल

बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस शिकारपुर कट के पास आगे चल रहे डंपर से टकरा गई।

हादसे में राधिका (9) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बबली (32) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने कैलाश अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। कुछ को सरकारी और कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Continue reading on the app

Sultanpur में दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व MLA Santosh Pandey का गार्ड घायल

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में दुर्घटनावश गोली चल जाने के कारण समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक संतोष पांडेय का निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गोला घाट इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात की है जब अवधेंद्र मिश्रा (34) के पैर में गोली लग गयी। उन्हें सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक रक्षाबंधन मनाने अपनी बुआ के घर गए थे।

इस दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय मिश्रा का गोलियों से भरा असलहा सीढ़ी से टकरा गया, जिससे अचानक गोली चल गई और सुरक्षा गार्ड के पैर में लग गई। नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: सैलाब में बहते घर और छत पर फंसी जिंदगियां, देखें खौफनाक VIDEO! Flash Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T20:00:29+00:00

Nepal and China try to reach flood survivors, and Norway has a new king | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T20:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers