Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan Explainer: बहन के लिए बने मसीहा, कभी लड़े तो कभी दी जान, ये हैं बॉलीवुड के सबसे दमदार भाई

Raksha Bandhan Explainer: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस रिश्ते की याद दिलाता है, जिसमें प्यार के साथ एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा किया जाता है. बॉलीवुड ने भी इस रिश्ते को अलग-अलग अंदाज में पर्दे पर दिखाया है. कभी भाई अपनी बहन की खुशी के लिए अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेता है, तो कभी उसकी सुरक्षा के लिए दुश्मनों से भिड़ जाता है. कई फिल्मों में भाई का किरदार इतना दमदार रहा कि उसने परिवार के लिए कानून और समाज की परवाह तक नहीं की. तो आइए रक्षाबंधन के मौके पर ऐसे ही कुछ यादगार फिल्मी भाइयों के बारे में जानते हैं.

1. देव आनंद (Dev Anand)

इस फिल्म में पहला नाम दिवंगत एक्टर देव आनंद का है. साल 1971 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है.  फिल्म में देव आनंद ने प्रशांत का किरदार निभाया था, जो सालों बाद अपनी बिछड़ी बहन जसबीरको खोजता है. उनकी बहन का रोल एक्ट्रेस जीनत अमान ने निभाया था. अपनी बहन को गलत रास्ते से वापस लाने के लिए वो हर संभव कोशिश करता है. फिल्म में भाई का प्यार और बहन के लिए उसकी चिंता दर्शकों को काफी इमोशनल कर गई थी.

2.  शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश में शाहरुख खान को भी उनकी बहन का बचाव करते देखा गया था. फिल्म में उन्होंने मैक्स का किरदार निभाया था और  ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) उनकी जुड़वां बहन शर्ली के रोल में थीं. मैक्स एक गैंग का लीडर होता है और अपनी बहन को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहता है. जब भी शर्ली किसी परेशानी में होती है, तो मैक्स उसके लिए सामने खड़ा नजर आता है. फिल्म में दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था.

3. रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)

बॉलीवुड फिल्मों की दमदार भाईयों की लिस्ट में एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम भी शामिल है. उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत'  में 'सरबजीत' का रोल प्ले किया था, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बहन दलबीर कौर बनी थीं. हालांकि फिल्म में बहन अपने भाई के लिए ज्यादा संघर्ष करती है, लेकिन दोनों के रिश्ते की गहराई दर्शकों को बेहद इमोशनल कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: 'भैया मेरे राखी के बंधन' से 'मेरी बहना है' तक, भाई-बहन के प्यार की मिसाल है ये गाने

4. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 

रणवीर सिंह नाम भी इस लिस्ट में है. एक्टर ने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do) में कबीर मेहरा का किरदार निभाया था. वहीं, उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बनी थी.  फिल्म में कबीर अपनी बहन की परेशानियों को समझता है और उसके फैसलों का सपोर्ट करता है. फिल्म में दिखाया गया है कि जब उसकी बहन को न पति सपोर्ट करता है और न परिवार तो वो अकेले उसके लिए लड़ता है. 

5. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

फिल्म फिजा में ऋतिक रोशन ने भी दमादार भाई को रोल प्ले किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे भाई की है, जो हालात की वजह से गलत रास्ते पर चला जाता है, हालांकि फिल्म का केंद्र भाई-बहन का रिश्ता है. करिश्मा कपूर ने फिजा का रोल निभाया था, जो अपने भाई को वापस घर लाने के लिए संघर्ष करती है. फिल्म में दोनों के रिश्ते की इमोशनल गहराई फैंस को बेहद पसंद आई थी.

6. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के दमदार भाईयों की बात हो और अक्षय कुमार का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है. अक्षय  साल 2003 में आई फिल्म 'तलाश: द हंट बिगिन्स' में अपने बहन के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं. फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि पिता की हत्या के बाद उसकी बहन का अपहरण हो जाता है. इसके बाद अर्जुन अपनी बहन को ढूंढ़ने के लिए हर किसी से लड़ता है. फिल्म की पूरी कहानी बहन की तलाश की है. 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: बेहद पॉपुलर हैं इंडस्ट्री के इन भाई बहनों की जोड़ी, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

7. सलमान खान (Salman Khan) 

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म बंधन में सलमान खान ने किशन का रोल प्ले किया था. फिल्म में किशन अपनी बहन से बेहद प्यार करता है और उसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. जब उसकी बहन की जिंदगी में मुश्किलें आती हैं, तो वह उसके साथ मजबूती से खड़ा नजर आता है. किशन सिर्फ एक जिम्मेदार भाई ही नहीं, बल्कि परिवार को जोड़कर रखने वाला शख्स भी है. फिल्म में सलमान खान का ये किरदार में ये दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहन के लिए जिंदगी कुर्बान करने के लिए तैयार रहता है.

8. सनी देओल (Sunny Deol)

सनी देओल की फिल्मों में अक्सर दमदार और परिवार के लिए लड़ने वाले किरदार देखने को मिले हैं. वहीं, फिल्म फर्ज में उनका शंकर का रोल भी कुछ ऐसा ही है. फिल्म में उनका रोल भी अपनी बहन की सुरक्षा के लिए लड़ता है. ऐसे में सनी का ये शंकर वाला कैरेक्टर भी बॉलीवुड की उन फिल्मी भाइयों में शामिल है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए लड़ने के लिए तैयार रहते हैं.

9. यश (Yash)

वहीं, इस लिस्ट में जो लेटेस्ट नाम जुड़ा है वो कन्नड़ स्टार यश हैं. यश की फिल्म टॉक्सिक में उन्होंने राय का रोल प्ले किया है और उनकी बहन नयनतारा है. फिल्म में भाई-बहन की इस जोड़ी के बीच गहर प्यार दिखाया गया है और दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मेरे प्यारे भाई...', कंगना रनौत ने भाई की कलाई में बांधी राखी, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Continue reading on the app

‘जान बच गई, लेकिन सब कुछ बह गया...', नोवाकोट में सैलाब के बाद सुनिए लोगों की दर्दनाक आपबीती

Nepal Floods: सैलाब का पानी उतरा तो तबाही की असली तस्वीर सामने आई. नोवाकोट में जिन लोगों ने अपनी आंखों के सामने घर, दुकान और जिंदगी भर की जमा-पूंजी को बहते देखा, उनके पास अब सिर्फ अपनी जान बचने की कहानी है. किसी का घर मलबे में दबा है तो किसी का पूरा सामान पानी में बह चुका है.

न्यूज नेशन नेपाल के नोवाकोट इलाके में पहुंची. ग्राउंड जीरो से वीडियो जर्नलिस्ट राकेश रावत के साथ सैयद आमिर ने ताजा हालात देखे. टीम को एक स्थानीय महिला ने बताया कि सैलाब इतनी तेजी से आया कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. घर के दो कमरे और पूरा सामान तबाह हो गया. जरूरी कागजात, पैसे और घरेलू सामान सब मलबे में दबे हैं. उनके पास अब सिर्फ वही कपड़े बचे हैं, जो उन्होंने उस वक्त पहन रखे थे. वह कहती हैं कि किसी तरह बच्चों की जान बच गई, लेकिन घर-गृहस्थी पूरी तरह खत्म हो गई.

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे अचानक सैलाब आया. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे. कुछ लोगों ने दूसरों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने में मदद की. देखते ही देखते बाजार और आसपास का इलाका पानी और मलबे की चपेट में आ गया.

लोगों का कहना है कि रसुवा जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है. नदी के उस पार का बड़ा बाजार भी सैलाब में तबाह हो गया. हजारों की आबादी वाले इलाके में कई मकान और सरकारी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं.

पूरी रिपोर्ट देखने के लिए देखिए वीडियो...

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

शिया जनाज़े में नमाज़ हराम, सुन्नी मौलवी का काम-तमाम | Pakistan Violence | Shia | Sunni | ISI | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:09:33+00:00

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers