Responsive Scrollable Menu

गोरखपुर में वायुसेना प्रमुख को अपने बीच पाकर खिले बच्चों के चेहरे, ऑटोग्राफ और सेल्फी की मची होड़

UP NEWS: गोरखपुर के सरस्वती गुरुकुल विद्यालय में बच्चों ने देश के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह से मुलाकात की. बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था, उन्होंने ऑटोग्राफ और सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया.

The post गोरखपुर में वायुसेना प्रमुख को अपने बीच पाकर खिले बच्चों के चेहरे, ऑटोग्राफ और सेल्फी की मची होड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Raksha Bandhan पर साल का आखिरी Chandra Grahan, जानें 12 Zodiac Signs पर कैसा होगा ज्योतिषीय Impact

आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण। इस बार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। असल में यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। वैसे यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि पर लगने जा रहा है। ग्रहों की विशेष स्थिति और राहु-केतु असर राशियों पर पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं किन 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। परिवार में खुशियां बनीं रहेगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने वाला है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने की जरुरत है। सुखद समय बिताने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बढ़िया होने वाली है।

मिथुन राशि
साल के आखिरी चंद्रग्रहण में थोड़ी सावधानी बरतनी जरुरी है। मिथुन राशि के जातक किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने की कोई जरुरत नहीं है और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर ही लें। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय परीक्षा वाला होगा। इस अवधि में आपको धैर्य रखना है और बेवजह के तनाव से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी।

सिंह राशि
इस अवधि में सिंह राशि के जातक धैर्य बनाकर चलें। कामकाज में आने वाली परेशानियों को समझदारी से सुलझाएं। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आपका फिर से पूरा हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का लाभ दे सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
चंद्र ग्रहण के दिन वृश्चिक राशि सावधानी बरतें। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। धन और कामकाज से जुड़े मामलों में सोच-सझकर कदम उठाएं।

धनु राशि
इस दौरान संयम बनाकर चलें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशान कर सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। धन प्राप्ति के लिए कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातक इस समय में अलर्ट रहे। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। कामकाज में लापरवाही न करें और किसी भी महत्वपूर्ण मामले में सोच-सझकर निर्णय लेना सही होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। नौकरी करने वाले जातकों को नई नौकरी के कुछ बेहतर लाभ मिल सकते हैं। लाभ के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुके हुए कार्य में गति आएगी।

मीन राशि
यह समय मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। करियर में तरक्की मिलने के चांस है। मेहनत का शानदार फल मिलने वाला है।

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: टीम इंडिया से विदाई के बाद बोले टी. दिलीप, कहा- 5 साल का सफर हमेशा याद रहेगा

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने भारतीय टीम के साथ अपने पांच साल के सफर को यादगार बताया. इंग्लैंड दौरे तक टीम के साथ रहने के बाद अब जब वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, तो उन्होंने इसे भावुक पल बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस सफर के लिए बेहद आभारी और खुद को भाग्यशाली मानते हैं. दिलीप के लिए 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खास रहा. उन्होंने कहा कि इसके बाद टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सफलताएं हासिल कीं. हालांकि, उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ बने रिश्ते महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की. दिलीप ने बताया कि उन्होंने गिल को युवा उम्र में देखा था और उनमें तब से ही खास प्रतिभा नजर आती थी. उनके मुताबिक गिल की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे बड़ी वजह है. दिलीप ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी बात रखने की पूरी आजादी दी. अपने भविष्य को लेकर दिलीप ने कहा कि वह कोचिंग जारी रखेंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं किया है कि आईपीएल की किस टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने मीडिया में भी काम करने की संभावना जताई. Fri, 28 Aug 2026 11:37:21 +0530

  Videos
See all

Onion Price Hike: Kanda Express से Delhi प्याज की स्पेशल डिलीवरी #onionprice #pyajbhav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:06:45+00:00

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers