अमाल मलिक ने म्यूजिक करियर से लिया ब्रेक:कहा- अब मुझे विदा करो; इंडस्ट्री और परिवार पर आरोप लगाने से चर्चा में रहे, जानिए विवाद
सिंगर अमाल मलिक ने म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अब वो नए गाने साइन नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर ब्रेक अनाउंस करते हुए अमाल ने सेहत, रिकवरी का हवाला दिया और भावुक नोट शेयर किया। यह ऐलान अमाल के उन हालिया बयानों के बाद आया है, जिनमें उन्होंने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के ताकतवर लोगों पर उन्हें किनारे करने और उनके काम को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था। कहा- शरीर और आत्मा को आराम देना जरूरी अमाल ने X पर लिखा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं अपने लिए वही करूंगा, जो मेरे लिए सबसे अच्छा है। अब मैं सिर्फ उन्हीं चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं, जो मेरे दिल के करीब हैं और मेरी सेहत के लिए जरूरी हैं। इस समय मुझे अपने दिमाग, शरीर और आत्मा को थोड़ा आराम देने की जरूरत है, ताकि मैं पूरी तरह से खुद को ठीक कर सकूं। जल्द ही एक नई एनर्जी के साथ वापस आना चाहता हूं और आप सभी मेरे प्यारे अमालियन्स के लिए दिल में ढेर सारे नए गाने लेकर लौटना चाहता हूं।’ सिंगर ने लिखा- मुझे विदा करो आगे उन्होंने लिखा, 'अगले साल तक मैं फिल्मों के लिए कोई नया गाना नहीं करूंगा। मेरी कुछ पुरानी और रिलीज नहीं हुई फिल्मों के गाने जल्द ही आ सकते हैं, अगर वे फिल्में रिलीज होती हैं। ये कम बजट की फिल्में हैं, जिन्हें अच्छे इरादों के साथ बनाया गया है। ऐसी फिल्मों को आसानी से सिनेमाघरों में स्क्रीन नहीं मिलतीं, इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि इन फिल्मों का भविष्य क्या होगा। इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इस बारे में मुझसे बार-बार सवाल न करें।' आखिर में अमाल ने लिखा है, ‘संगीत से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है। अब मैं फिर से संगीत की ओर लौटने लगा हूं।अब मुझे विदा करो। मैं जल्द वापस आऊंगा। फिलहाल कुछ समय के लिए आप सभी से विदा ले रहा हूं।’ बयानों से चर्चा में हैं अमाल मलिक, इंडस्ट्री पर लगाए आरोप ब्रेक का फैसला अमाल के पिछले कुछ महीनों में किए गए कई भावनात्मक पोस्ट के बाद आया है। इन पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। मई में उन्होंने फिल्म और म्यूजिक बिजनेस के कुछ प्रभावशाली लोगों पर उन्हें किनारे करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि पिछले कई सालों में उन्हें करीब पांच दर्जन प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया। बॉलीवुड में काम जारी रखने की अपनी कोशिशों के बारे में अमाल ने कहा था, “मैं पिछले 8 साल से पूरी ईमानदारी और काम की कुछ सम्मानजनक शर्तों के साथ अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन दुख की बात है कि इस जगह पर यह काम नहीं करता।” उन्होंने आगे कहा, “इस जगह और इसके काम करने के तरीके के बारे में सच छिपाने में मेरी असमर्थता उन्हें और परेशान करती है। इसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को बेकार की धमकियां मिलती हैं। कुछ बहुत ताकतवर लोगों का समूह है, जो नहीं चाहता कि मैं उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं। यह सिर्फ लेबल्स की बात नहीं है, अब मामला इससे आगे बढ़ चुका है। यह अहंकारी लोगों का मिला-जुला सिंडिकेट है।” ग्रुपिज्म और इंडस्ट्री पॉलिटिक्स पर भी बोले अमाल ने दावा किया था कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और ग्रुपिज्म की वजह से फिल्मों में उनका संगीत कम सुनाई देता है। ब्रेक का ऐलान करने से सिर्फ दो दिन पहले अमाल ने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर उनके और उनके काम के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया था। कुछ समय पहले ही अमाल मलिक कंपोजर तनिष्क बागची से विवाद होने से भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था।’ पारिवारिक विवाद से भी चर्चा में रहे अमाल मलिक अमाल मलिक ने बीते साल परिवार को डिप्रेशन का जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे रिश्ते खत्म कर लिए थे। सोशल मीडिया पोस्ट पर परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान करते हुए अमाल ने लिखा था, मैं अब ऐसी स्टेज पर आ गया हूं, जहां मैं दर्द नहीं छिपा सकता। सालों से मुझे ऐसा महसूस करवाया गया है कि मैं कमतर हूं, जबकि मैं लोगों को सेफ जिंदगी देने के लिए दिन रात मेहनत करता हूं। मैंने अपने हर सपने को तोड़ दिया और जाना की लोग मुझसे बुरा व्यवहार करते हैं और पूछते हैं कि मैंने क्या किया है।' आगे उन्होंने लिखा था, 'मुझसे मेरी शांति छीन ली गई है, मुझे इमोशनली निचोड़ लिया गया है, शायद आर्थिक रूप से भी, लेकिन मैं इससे ज्यादा परेशान नहीं हूं। जिस चीज से सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है वो ये कि मैं क्लीनिकली डिप्रेशन में हूं, क्योंकि ये सब हो रहा है। हां, मेरे एक्शन के लिए मैं खुद को ही दोषी मान सकता हूं, लेकिन मेरे आत्मसम्मान को कई बार उन प्रिय लोगों के कामों ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मेरी आत्मा के टुकड़े चुरा लिए हैं।' बिग बॉस से किया कमबैक, अंकल अनु मलिक पर दिए विवादित बयान रिकवरी के बीच अमाल मलिक ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया। शो में उन्होंने अंकल अनु मलिक पर पिता डब्बू मलिक का करियर खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक से काम छीन लिया और उनका करियर बर्बाद किया। अमाल ने दावा किया कि अगर इंडस्ट्री में उनके पिता को काम मिलता था, तो अनु मलिक प्रोड्यूसर्स से कम फीस लेकर वो काम करने के लिए राजी हो जाते थे। अमाल ने बिग बॉस 19 में अनु मलिक की पत्नी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते उनके परिवार को तवज्जो नहीं दी जाती थी। एक बार वह सड़क में भीग रहे थे, लेकिन आंटी ने उन्हें देख कार के शीशे चढ़ा लिए। अमाल का बयान विवादों में आने के बाद उनके पिता डब्बू मलिक ने इस पर सफाई दी और माफी मांगी। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने कहा, 'मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो पिन पॉइंट करके किसी पर इल्जाम लगाऊं कि इनकी वजह से मैं बना नहीं। शायद मेरी जिंदगी के उतार-चढ़ाव में ऐसी बातें डिनर टेबल पर या जिंदगी में हुई होंगी, जिन्हें बच्चों (अमाल, अरमान) ने सुना होगा।' ‘उसने (अमाल ने) 12-15 साल की उम्र में क्या सुना, क्या देखा, क्या झेला और हमारी क्या बातें हुई और वो उसके दिल में घर कर गई और आज प्रोसेस हो रही हैं। अब बिग बॉस में जाकर उसको मैं बोल तो नहीं सकता कि रुक जा, अरे तुम क्या बोल रहे हो, लेकिन अगर यह चीज किसी को भी हर्ट कर रही है और कोई भी शब्द या कोई भी बात गलत लग रही है तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। क्योंकि मुझे किसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है।’ अनु मलिक के मीटू विवाद पर दिया अटपटा बयान सिद्धार्थ कानन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या अनु मलिक पर आरोप लगने पर आपको शर्मिंदगी हुई। इस पर अमाल ने कहा, 'जाहिर तौर पर। बहुत। जैसे मेरे उनसे रिश्ते होने चाहिए थे, वैसे नहीं थे, तो मैं उस आदमी को नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा किया या नहीं, लेकिन जाहिर है कि सोना हैं, श्वेता पंडित हैं, कई लोगों ने अपनी आवाजें उठाई हैं, तो इसमें कुछ तो सच्चाई होगी। वर्ना लोग ऐसे ही आकर ये क्यों कहते।' अमाल मलिक ने ये भी बताया है कि उनके पिता डब्बू मलिक का भी यही मानना था कि अनु मलिक पर लगे आरोप सही हैं। अमाल ने बताया कि उनके पिता ने कहा था- ‘बिना आग के धुआं नहीं होता। 4-5 लोग आकर किसी के बारे में कुछ नहीं कह सकते।’ बताते चलें कि अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक और अनु मलिक भाई हैं। बीते कुछ सालों से दोनों परिवारों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।
'दायरा बहुत जरूरी है', कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, अब प्रियंका चोपड़ा की मां ने सुनाई खरी-खरी
एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान सामने आया है. उन्होंने कृति सेननपर निशाना साधते हुए कहा कि हर चीज की एक मर्यादा होनी जरूरी है. मधु चोपड़ा के मुताबिक, आप अपने काम या शौक के लिए कुछ भी पहन सकते हैं, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखना और दूसरों की सांस्कृतिक मान्यताओं का सम्मान करना भी बेहद अहम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








