पीरियड्स में जिम करना चाहिए या नहीं, जानिए ट्रेनर के जरूरी टिप्स
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को जिम करना चाहिए या नहीं, इसे लेकर महिलाएं अक्सर कंफ्यूजन में रहती है. गाजियाबाद के ट्रैप गॉड एरिना की ट्रेनर मिलन चपराना के अनुसार इन दिनों 20 से 30 मिनट का हल्का वर्कआउट करना बेहतर होता है. वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और हल्की वेट एक्सरसाइज की जा सकती हैं. हैवी वेट लिफ्टिंग और हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से बचना चाहिए. सामान्य वजन का 60 से 70 प्रतिशत ही उठाएं. चेस्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जैसी अपर बॉडी एक्सरसाइज करें. परेशानी होने पर लोअर बॉडी एक्सरसाइज टाल दें. शरीर के संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें. खानपान का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है. डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करें. बाहर के खाने और तले-भुने जंक फूड से बचें. दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं. कमजोरी महसूस होने पर पूरा आराम करें और भरपूर नींद लें. स्टेरॉयड का सेवन किसी भी हाल में न करें. जरूरत पड़ने पर प्रोटीन सप्लीमेंट ले सकते हैं. किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें.
आते ही छा जाएगा Vivo का नया फोन, दुनिया का पहला जिसमें इतना बेहतरीन डिस्प्ले, 200MP कैमरा भी
Vivo X500 Pro Max बाजार में आते ही तहलका मचा देगा। फोन कई तगड़े स्पेसिफिकेशन्स पैक करेगा और कंपनी धीरे-धीरे इसके खुलासे कर रही है। अब कंपनी ने फोन के कैमरा और डिस्प्ले के बारे में अहम जानकारी दी है। अपकमिंग फोन में क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan







