Responsive Scrollable Menu

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को लगी थी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ankit Baliyan Post Mortem Report: मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. कुछ घंटे बाद ही रात में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लारेंस गैंग से जुड़े गोगी ग्रुप के भोलू शाहपुरिया ने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. वहीं, अब अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है और कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

अंकित को लगी कितनी गोलियां?

मिली जानकरी के मुताबिक, अंकित को नौ गोली लगी थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अंकित की बॉडी पर 9 गोलियों के निशान मिले हैं, जिलमें से 5 गोलियां उनके शरीर से बरामद हुईं. जबकि सिर, हाथ और दोनों कंधों में लगी चार गोली आरपार हो गई थी. इसके बाद 27 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ. बड़े भाई राजीव ने मुख्य अग्नि दी थी. वहीं, अंकित बालियान के पिता सत्यवीर फौजी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था.

कैसे हुई सिंगर की हत्या?

अंकित बालियान उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी 3-4 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां सिंगर को लगीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है और  घटना वाली जगह लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है. दूसरी ओर सिंगर के फैंस लगातार दोषियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', अंकित बालियान का आखिरी वीडियो वायरल, हत्या से 2 घंटे पहले किया था पोस्ट

गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदार

बता दें, अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ली है. सोशल मीडिया पर हमलावारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे बाइक से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंकित ने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' गाना गोगी की मौत पर बनाया था. इस गाने को अंकित की मौत की वजह माना जा रहा है. हालांकि, अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है, यह दावे सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही हैं.

कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान की बात करें तो वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर, गीतकार और यूट्यूबर थे. वो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे और अपने देसी हरियाणवी गानों की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थे. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. अंकित बालियान को खास पहचान उनके विवादित और चर्चित गानों से मिली. उनका गाना 'कोर्ट में गोली मारेंगे' काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा में आ गए. इसके अलावा उन्होंने कई देसी और गैंगस्टर थीम वाले गाने भी गाए थे, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और सुना था.

ये भी पढ़ें- कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिनकी दिनहाड़े जिम के बाहर गोली मारकर की गई हत्या

Continue reading on the app

Jashpur News: CM विष्णु देव साय को बहनों ने बांधी राखी, केरसई में विकास कार्यों की लगी झड़ी

रक्षाबंधन पर केरसई में CM विष्णु देव साय ने बहनों से संवाद किया। महिलाओं ने राखी बांधी, वहीं मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और योजनाओं की कई सौगातें दीं।

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers