विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी और कच्चे तेल की आपूर्ति में लगातार व्यवधानों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.55 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि डॉलर के थोड़ा कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से घरेलू मुद्रा में तेज गिरावट पर लगाम लगी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.54 पर खुला और फिर फिसलकर 95.55 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बृहस्पति को शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 99.14 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.48 प्रतिशत गिरकर 89.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 298.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Continue reading on the app
हर साल बेहद उत्साह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के मुताबिक 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। ग्रहण से पहले सूतक काल की शुरूआत होती है। इस दौरान भोजन और पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही सूतक काल खत्म हो जाता है।
इसके बाद स्नान करने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए। वहीं अब आपने मन में यह सवाल आ रहा होगा कि क्या रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं। साथ ही इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। तो आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब।
चंद्र ग्रहण का डेट और टाइम
वैदिक पंचांग के मुताबिक 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरूआत सुबह 06:53 मिनट पर होगी। वहीं इसकी समाप्ति दोपहर 12:31 मिनट पर होगी। इस दौरान ग्रहण की अवधि 05 घंटे 39 मिनट पर होगी।
भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं
रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा। वहीं यह चंद्र ग्रहण पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप में दिखाई देगा।
सूतक काल
वहीं 28 अगस्त 2026 को भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिस कारण इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
सूतक काल शुरू होने के पहले खाने की चीजों में तुलसी की पत्ती डाल दें। धार्मिक मान्यता है कि भोजन में तुलसी दल डालने से खाने की चीजों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं होता है और खाना भी दूषित नहीं होता है।
सूतक काल से पहले मंदिर के कपाट बंद कर देना चाहिए। इस दौरान पूजा-अर्चना नहीं करना चाहिए और मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान इष्ट देव के मंत्रों, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
Continue reading on the app