Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:77,250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 28 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 77,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है,। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। आज से ओपन हुए ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और प्रायोरिटी ज्वेल्स के IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड और प्रायोरिटी ज्वेल्स का IPO आज से ओपन हो गए हैं। ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड इसके जरिए 720 करोड़ और प्रायोरिटी ज्वेल्स 91.50 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार 27 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 11,273 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 27 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 539 अंक की गिरावट के साथ 76,934 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 24,091 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

मंथली इनकम अकाउंट से हर महीने ₹9,250 तक की कमाई:पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा, जानें इसकी खास बातें

अगर आप अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा। इस स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। इस स्कीम में 5 साल के निवेश करना होता है। हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं... सबसे पहले जानें पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है? पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम अकाउंट भारत सरकार द्वारा समर्थित छोटी बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए है जो पैसे सुरक्षित रखते हुए हर महीने निश्चित आय चाहते हैं। यह स्कीम खासकर रिटायर लोगों, बुजुर्गों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है। इसे एक तरह का टर्म डिपॉजिट कहा जा सकता है। हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए इस स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीनों में बांट दिया जाता है और वह अमाउंट आपको हर महीने मिलता रहता है। अगर आप पैसा नहीं निकालते हैं तो यह पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में रहेगा। इस ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा। भुगतान केवल मूलधन पर ही होगा। मान लीजिए आप इस योजना में 9 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो अब आपको 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से सालाना 66 हजार 600 रुपए ब्याज मिलेगा। वहीं अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 1 लाख 11 हजार रुपए सालाना ब्याज मिलेगा। इसे 12 महीनों में बराबर बांटे तो आपको हर महीने 9,250 रुपए मिलेंगे। नोट: यह कैलकुलेशन अनुमानित है। सरकार हर 3 महीने में स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। 5 साल बाद जमा किया हुआ पैसा मिल जाएगा वापस इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। स्कीम पूरी होने पर पूरी जमा पूंजी वापस मिलेगी। आप चाहें तो इसे फिर से इसी योजना में निवेश कर सकते हैं और मंथली आय जारी रख सकते हैं। कौन खोल सकता है अकाउंट? इस खाते को कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है। वहीं किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। 10 साल से ज्यादा उम्र के माइनर के नाम भी पेरेंट्स की देखरेख में खाता खोल सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के लिए आधार-पैन जरूरी केंद्र सरकार ने PPF, सुकन्या समृद्धि और नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट समेत पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं में निवेश के लिए पैन और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर या आधार एनरोलमेंट स्लिप जरूरी है। इसमें अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers