Responsive Scrollable Menu

Nepal Flash Flood: बुलडोजर बना जिंदगी का सहारा, मलबे में फंसी बुजुर्ग महिला को ऐसे बचाया, Video

Nepal Flash Flood: नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच जिंदगी बचाने वाली एक तस्वीर सामने आई है. नुवाकोट में मलबे के बीच फंसी बुजुर्ग महिला तक पहुंचना मुश्किल हुआ तो बुलडोजर ही सहारा बना. बचावकर्मियों ने भारी मशीन की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

The post Nepal Flash Flood: बुलडोजर बना जिंदगी का सहारा, मलबे में फंसी बुजुर्ग महिला को ऐसे बचाया, Video appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Mohan Bhagwat के अमेरिकी इवेंट आयोजक का X Account निलंबित, Akhilesh ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे एक संगठन का ‘एक्स’ अकाउंट निलंबित किए जाने पर बृहस्पतिवार को तंज कसा। उन्होंने कहा कि विदेशों में जब ‘‘गैर-पंजीकृत-भूमिगत’’ लोग उभरकर आएंगे तो उनके ‘एक्स’ अकाउंट निलंबित किए ही जाएंगे। भागवत तीन देशों की यात्रा के तहत अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं और 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) स्थित इन्फोसिस थिएटर में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं।

इस कार्यक्रम को अंतर-धार्मिक आयोजन बताया गया है, जिसमें वह विविध, बहुसांस्कृतिक और विभिन्न धर्मों के लोगों से संवाद करेंगे। अखिलेश ने ‘एक्स’ पर भागवत के कार्यक्रम के आयोजकों का अकाउंट निलंबित किए जाने से संबंधित एक खबर की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘जब ‘अपंजीकृत-भूमिगत’ लोग विदेश में निकलते हैं तो उनके एक्स अकाउंट निलंबित होना ही है।’’ भागवत के कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) फोरम का ‘एक्स’ अकाउंट बुधवार को उपयोगकर्ताओं के लिए अनुपलब्ध हो गया था। संगठन ने बाद में कहा कि उसे लगता है कि अकाउंट संभवतः गलती से निलंबित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

उसने विश्वास जताया कि उसका संचार लगातार ‘‘सार्वभौमिक शांति, एकता, सद्भाव तथा रचनात्मक अंतर-धार्मिक और अंतर-सांस्कृतिक संवाद’’ को बढ़ावा देता रहा है और यह ‘एक्स’ की नीतियों के अनुरूप है। आरएसएस और उसके नेताओं का नाम लिए बिना अक्सर उन पर निशाना साधने वाले अखिलेश ने ‘एक्स’ पर कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बसे भारतीयों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि ‘स्वदेशी’ का नारा लगाने वाले लोग आखिर विदेश क्या लेने गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav ने Shamli में Ankit Baliyan हत्याकांड पर BJP को घेरा

सपा प्रमुख ने सवाल किया, ‘‘क्या वे विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) का अध्ययन करने गए हैं? क्या वे यह शोध करने गए हैं कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है, या भारतीय किसानों को बर्बाद करने के लिए अमेरिकी डील में कुछ और जुड़वाने गए हैं?’’ अखिलेश ने आगे पूछा, ‘‘क्या वे वहां भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने गए हैं? क्या वे वहां अपने ‘अलगाववाद’ का प्रसार करने गए हैं या फिर अपनी विभाजनकारी ‘कुदाली’ विचारधारा के लिए जमीन तलाशने गए हैं?

क्या वे शाखा का विस्तार करने गए हैं या भारत में बने अपने भवनों की आय के स्रोत को वैधानिक जांच से बचाने के लिए वकील तलाशने गए हैं?’’ भागवत की अमेरिकी यात्रा को लेकर जारी विवाद के बीच यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने ट्रंप प्रशासन से उनका वीजा रद्द करने की अपील की है। भारत ने यूएससीआईआरएफ के आरोपों को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी आयोग को ‘‘विश्वसनीयता की कमी वाला पक्षपाती संगठन’’ करार दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में भारत के लिए शर्मनाक क्षण, कप्तान हरमनप्रीत सिंह को इस वजह से दिखाया गया यलो कार्ड

हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष टीम के लिए इस साल कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। पहले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी और अब एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। Fri, 28 Aug 2026 23:22:06 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder Case: गैंगवार या पुरानी रंजिश? दो-दो दावों से उलझी मर्डर मिस्ट्री ! Shamli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:00:33+00:00

Iran America War Update :ईरान अमेरिका महायुद्ध की बड़ी खबरें! Trump Mojtaba Khamenei | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T22:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers