Responsive Scrollable Menu

Top 10 News: Marine One में बाल-बाल बचे ट्रंप, नेपाल में फिर सैलाब का खतरा, LoC पर पाक ड्रोन और...!

28 अगस्त 2026 की 10 बड़ी ख़बरें: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, ईरान पर अमेरिका की आर्थिक नाकाबंदी, ट्रंप के मरीन वन का हादसा टला, LoC पर तुर्की ड्रोन दिखे, और रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग।

Continue reading on the app

Cyber Fraud केस में बैंक खाता मिलने पर Thane की महिला ने खुदकुशी की

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 38 वर्षीय महिला ने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के कई मामलों में होने की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर घबराहट में आकर अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की पहचान डोंबिवली (पूर्व) स्थित साईंराम सोसाइटी की निवासी देविका आरमुगम पंडरम के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: Digital Arrest का शिकार बना Bhopal का बुजुर्ग दंपति, ठगों ने हड़पे ₹22 लाख

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के चुरू साइबर थाने की पुलिस टीम आठ अगस्त को पंडरम के घर आई थी। राजस्थान पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया था जिसमें आरोप था कि उनके बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया गया था। मामले की स्पष्ट जानकारी के लिए वह ठाणे पुलिस आयुक्तालय के साइबर अपराध विभाग पहुंचीं।

पुलिस ने बताया कि आयुक्तालय के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में उनके खिलाफ साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि विभिन्न राज्यों में जाकर पुलिस पूछताछ का सामना करने की आशंका से घबराकर पंडरम ने मंगलवार शाम करीब चार बजे एक तेज धार वाले ब्लेड से अपने हाथ की नस और गला काट लिया। रिश्तेदार महिला को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें नगर निकाय द्वारा संचालित शास्त्री नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Thane ACB ने महिला सरकारी अभियोजक को रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया

हालांकि, चिकित्सकों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

21 पूर्व कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए साथ, जेल में बंद इमरान खान के लिए उठाई आवाज, की ये अपील

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान पिछले कुछ सालों से जेल में बंद हैं, जहां उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में पैट कमिंस ने उनके लिए अच्छी मेडिकल देखभाल की मांग उठाई है. Sat, 29 Aug 2026 06:54:28 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | BULANDSHAHR में पति ने की शराब पीकर मारपीट, पत्नी ने गला घोटकर की हत्या! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:15:38+00:00

Breaking News: West Bengal में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन, पंडालों के पास ना बिके नॉनवेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers