मोदी की इंस्टाग्राम अपील का असर:97% कैबिनेट मंत्री ज्यादा एक्टिव हुए; फॉलोअर्स के मामले में अमित शाह सबसे आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई 2026 को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से इंस्टाग्राम पर ज़्यादा सक्रिय होने, रील बनाने व युवाओं से संवाद करने को कहा था। इसके बाद 24 अगस्त तक 29 में से 28 यानी 97% कैबिनेट मंत्रियों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी बढ़ी है। जदयू के राजीव रंजन सिंह को छोड़ सभी मंत्री ज़्यादा सक्रिय हैं। मोदी कैबिनेट में सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स गृह मंत्री शाह के बढ़े हैं। पिछले 1 महीने में उनके 8.53 लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। रील्स पर जोर पीएम की सलाह के बाद मंत्रियों ने रील्स पर ज़ोर दिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नीतियों व अहम मुद्दों को रील्स के ज़रिए समझाने पर ज़ोर दिया। मंत्रियों ने पिछले 1 महीने में 1,179 पोस्ट किए हैं। यह पहले की तुलना में 48% ज्यादा है। पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इन वीडियो में उन्होंने जेन-जी को पेपर लीक के मुद्दे पर संबोधित किया था। एक वीडियो में पीएम ने उन स्टूडेंट्स को माफ करने की भी बात कही थी जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान उन्हें गाली दी थी। सरकार जेन-Z से करेगी बात, वन डे-वन यूनिवर्सिटी प्लान मोदी सरकार युवाओं से जुड़ने के लिए रोज एक यूनिवर्सिटी में एक केंद्रीय मंत्री भेजने की योजना बना रही है। मंत्री छात्रों से उनकी चिंताओं पर बात करेंगे और देश से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया समझेंगे। 19 अगस्त को मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत मंत्री तय यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे छात्रों की राय सुनेंगे और खासकर युवाओं व छात्रों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इसके जरिए जेन Z से सीधे जुड़ना है। दो केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को यूनिवर्सिटी और दौरे पर जाने वाले मंत्रियों के साथ तालमेल की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, मंत्रियों के यूनिवर्सिटी दौरे का पूरा कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है। बैठक में मंत्रियों की सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच पर भी चर्चा हुई। इसमें खासतौर पर युवा लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की बात कही गई। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त:हमें उनकी बात समझनी चाहिए, उनसे बात नहीं हुई तभी तो आंदोलन हुआ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है। पूरी खबर पढ़ें…
मालदा में एक महीने में 75+ नवजातों की मौत:एक दिन में 10 बच्चों की मौत के बाच जांच का आदेश
पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अगस्त में नवजातों की मौत का आंकड़ा 75 के पार पहुंच गया है। इनमें एक ही दिन 10 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी है। इस बीच जिला प्रशासन ने भी अलग से रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशासन यह पता लगाना चाहता है कि एक महीने में मौतों का आंकड़ा 75 के पार कैसे पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बैठक में कुछ बिंदु रखे गए हैं। इन्हें विस्तृत रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। मौतें रोकने के लिए नई गाइडलाइन भी तैयार की जा रही है। इलाज भी जांच के दायरे में भर्ती के बाद इलाज की प्रक्रिया, बच्चों की स्थिति व उपचार में किसी स्तर पर कमी की भी जांच होगी। इन मौतों के पीछे इन चिकित्सकीय कारणों के अलावा अन्य वजह भी जांचे जाएंगे। 10 मौतों में 8 नवजात रेफर होकर आए थे मालदा मेडिकल कॉलेज में आसपास के जिलों के साथ बिहार और झारखंड से भी गंभीर नवजात रेफर होकर आते हैं। यहां एक दिन में मरने वाले 10 नवजातों में आठ दूसरे अस्पतालों और नर्सिंग होम से आए थे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत डॉ. प्रसेनजीत कुमार बार ने कहा कि सभी बच्चों का सीसीयू में इलाज किया गया, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









