Responsive Scrollable Menu

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के बरेली में बारावफात के दौरान निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव के खिलाफ पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर 11 डीजे वाहन जब्त किए तथा कुल 4.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के साथ बारावफात मनाया।

नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायतें मिली थीं। पारीक ने कहा, ‘‘निर्धारित समय या अनुमत ध्वनि सीमा से अधिक तेज आवाज में संगीत बजाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।’’ पुलिस की टीमों ने बुधवार देर रात किला और सीबीगंज क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

इस दौरान सीबीगंज से सात और किला क्षेत्र से चार डीजे वाहन जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार मेरठ, सहारनपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लाए गए इन वाहनों में बड़े स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाकर भारी बदलाव किए गए थे। अनधिकृत बदलाव और यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि बड़े आकार के इन वाहनों से ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के चपेट में आने का खतरा भी था। इसलिए वाहनों को सुरक्षित तरीके से हटाने के दौरान प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। पुलिस ने कहा कि धार्मिक और अन्य आयोजनों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा, समय और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Continue reading on the app

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची

राजस्थान में अगस्त महीने में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के 55 मामले सामने आए हैं, जो इस साल किसी एक महीने में दर्ज मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, नए मामलों के साथ राज्य में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 146 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कुछ राज्यों, विशेषकर दिल्ली में एच1एन1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए विभाग स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित चिकित्सा संस्थानों को स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य में जनवरी में दो, फरवरी में तीन, मार्च में 20, अप्रैल में 22, मई में 25, जून में 14, जुलाई में पांच और अगस्त में 55 मामले सामने आए।

राठौड़ ने कहा कि एच1एन1 वायरस के किसी नए या अधिक घातक स्ट्रेन (स्वरूप) के फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, वर्तमान में प्रसारित वायरस पहले से ही सक्रिय है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हालांकि कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना महत्वपूर्ण है।

राठौड़ ने बताया कि एच1एन1 या स्वाइन फ्लू एक श्वसन संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उचित देखभाल और चिकित्सकीय सलाह से अधिकांश मरीज ठीक हो जाते हैं।

हालांकि, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों में जटिलताओं का जोखिम अधिक रहता है।

Continue reading on the app

  Sports

Exclusive: टीम इंडिया से विदाई के बाद बोले टी. दिलीप, कहा- 5 साल का सफर हमेशा याद रहेगा

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने भारतीय टीम के साथ अपने पांच साल के सफर को यादगार बताया. इंग्लैंड दौरे तक टीम के साथ रहने के बाद अब जब वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, तो उन्होंने इसे भावुक पल बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस सफर के लिए बेहद आभारी और खुद को भाग्यशाली मानते हैं. दिलीप के लिए 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खास रहा. उन्होंने कहा कि इसके बाद टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सफलताएं हासिल कीं. हालांकि, उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ बने रिश्ते महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की. दिलीप ने बताया कि उन्होंने गिल को युवा उम्र में देखा था और उनमें तब से ही खास प्रतिभा नजर आती थी. उनके मुताबिक गिल की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे बड़ी वजह है. दिलीप ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी बात रखने की पूरी आजादी दी. अपने भविष्य को लेकर दिलीप ने कहा कि वह कोचिंग जारी रखेंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं किया है कि आईपीएल की किस टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने मीडिया में भी काम करने की संभावना जताई. Fri, 28 Aug 2026 11:37:21 +0530

  Videos
See all

Onion Price Hike: Kanda Express से Delhi प्याज की स्पेशल डिलीवरी #onionprice #pyajbhav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:06:45+00:00

Reservation Hatao Andolan: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर आई बड़ी खबर | #harshdubey #jpnadda #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T05:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers