Responsive Scrollable Menu

Suvendu Adhikari ने दी चेतावनी, कश्मीर पर विवादित नारे लगाने पर होगी गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृस्पतिवार को चेतावनी दी कि ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में जुलूसों में फलस्तीनी झंडे लहराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वामपंथी कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक प्रदर्शन और ‘‘इंकलाब जिंदाबाद’’ जैसे नारे लगाने की अनुमति है।

उन्होंने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि सरकार या उसके प्रतिष्ठानों ने कुछ गलत किया है तो वे उनके या सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी दो मुद्दों — ‘‘राष्ट्र सर्वोपरि’’ और भाजपा नेताओं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय की वैचारिक विरासत पर कोई समझौता नहीं करेगी। एक निजी क्षेत्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आप विरोध कर सकते हैं, आप इंकलाब जिंदाबाद कह सकते हैं।

आप मेरा विरोध कर सकते हैं, अगर एबीवीपी ने कुछ गलत किया है तो आप उसका भी विरोध कर सकते हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि सरकार का धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है और लोग धार्मिक झंडे ले जाने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, उन्होंने जुलूसों में फलस्तीनी झंडे के इस्तेमाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘आप जितने चाहें धार्मिक झंडे रखें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

अगर कोई भारतीय झंडा लेकर निकलता है तो उसका स्वागत है। लेकिन फलस्तीनी झंडा क्यों? आप किसे उकसाने की कोशिश कर रहे हैं?’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बुधवार को एक इस्लामी जुलूस से कथित तौर पर फलस्तीनी झंडे बरामद होने का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में गिरफ्तारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने अलगाववादी नारों को लेकर भी चेताते हुए कहा कि ‘आजादी’ या ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘‘इंकलाब जिंदाबाद’ कहिए, लेकिन अगर आजादी कहेंगे तो आपके खिलाफ मामला दर्ज होगा।

अगर आप ‘कश्मीर मांगे आजादी’ कहेंगे तो आपको गिरफ्तार किया जाएगा।’’ अधिकारी ने विश्वविद्यालय की दीवारों पर मारे गए माओवादी नेता किशनजी के जिक्र की भी आलोचना की और कहा कि उसके लिए ‘‘लाल सलाम’’ जैसे नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Continue reading on the app

Akhilesh Yadav ने Shamli में Ankit Baliyan हत्याकांड पर BJP को घेरा

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पूरा जाट समुदाय’’ सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े जाट नेताओं से जवाब मांग रहा है। पुलिस के अनुसार, शामली के बंटी खेड़ा गांव निवासी बालियान की बुधवार शाम करीब 6.45 बजे कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से निकलते समय चार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

बालियान के पिता सतवीर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बालियान की हत्या को लेकर ‘‘जाट समुदाय में व्याप्त आक्रोश’’ और ‘‘शोकाकुल पिता’’ की बात सुनने का आग्रह किया। सपा प्रमुख ने हाल में लखनऊ में हुई आग की एक घटना का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वहां मारे गए एक बच्चे की शोकाकुल मां से कहा था कि वह ‘‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’’ उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के ‘दुखी पिता’ की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की ‘दुखी मां’ की तरह धमकी भरे अंदाज में ये कहकर निकल जाएंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’’’ सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा का संबंध ‘‘केवल वोटों से’’ है और ‘‘जाट समुदाय या किसी अन्य सामाजिक समूह से नहीं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा जाट समुदाय उन जाट नेताओं से जवाब मांग रहा है, जो अपने स्वार्थ के लिए भाजपा के साथ खड़े हैं।

उन्होंने सवाल किया कि ‘‘भाजपा के जाट सहयोगी कहां चले गए हैं?आज युवा जाट उन्हें तलाश रहे हैं।’’ अखिलेश ने कहा, ‘‘भाजपा सिर्फ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। आज जो जाट नेता भाजपा के साथ अपने स्वार्थवश खड़े हैं, संपूर्ण जाट समाज उनसे जवाब मांग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहां भूमिगत हो गये हैं।

युवा जाट आज उन्हें तलाशते फिर रहे हैं।’’ सपा प्रमुख का यह बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली जाट नेता एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के परोक्ष संदर्भ के तौर पर देखा जा रहा है। हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर बालियान बुधवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से बाहर निकल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और बालियान के परिजन तथा अन्य लोगों ने शामली में एक सड़क पर रास्ता जाम कर दिया और अधिकारियों के समझाने-बुझाने और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने सोनीपत के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गयी पोस्ट में हरियाणा के गोगी गैंग द्वारा वारदात की जिम्मेदारी लिये जाने के दावे की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, बालियान के शव का बृहस्पतिवार को उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हरियाणा के सोनीपत स्थित भोलू शाहपुरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि बालियान की हत्या के लिए गोगी गैंग जिम्मेदार है। अधिकारियों ने बताया कि इस पोस्ट के बाद पुलिस हत्या से इसके संभावित जुड़ाव की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दावा सही है या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बालियान के पिता सतवीर की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं, जिनमें से चार टीम को हरियाणा भेजा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Delhi ISI Spy Case: ISI का WhatsApp जासूसी नेटवर्क! दिल्ली-NCR में कैसे चल रहा था पूरा खेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:37+00:00

Who is Norway's new King Haakon VIII? #Norway #KingHaakon #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers