'ऊंचा लंबा कद' गाना बजते ही लड़की ने दिखाया अपना डांसिंग टैलेंट, शानदार परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोग वीडियो दोबारा देखने पर मजबूर हो जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की 'ऊंचा लंबा कद' गाने पर शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. गाने की धुन शुरू होते ही लड़की ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से माहौल बना दिया. उसके एक्सप्रेशन, एनर्जी और डांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में लड़की पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाने की बीट पर स्टेप्स करती दिखाई देती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं. लड़की का डांस और गाने का शानदार तालमेल इस वायरल वीडियो को और भी खास बना रहा है. Video Credit: Instagram-@ayushi15205
बार-बार हाथ-पैर सुन्न पड़ना नहीं है सामान्य, डॉक्टर ने बताए इसके कारण और उपाय
अगर आपके हाथ-पैर बार-बार सुन्न पड़ते हैं तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें. विटामिन B12 और D की कमी से लेकर नस पर दबाव तक इसके कई कारण हो सकते हैं. फरीदाबाद के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. चेतन शर्मा ने सुन्नपन में तेल की मालिश और सिकाई के साथ ताजा भोजन करने की सलाह दी है. लगातार या बार-बार सुन्नपन होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








