Responsive Scrollable Menu

भारत की इकलौती उल्टी बहने वाली नदी, जो देश को दो हिस्सों में भी बांटती है, बहुत कम लोग जानते होंगे नाम!

भारत में ज्यादातर नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं, लेकिन भारत में ऐसी नदी भी है जिसका बहाव इसके उलट पूर्व से पश्चिम की ओर है. भौगोलिक और धार्मिक महत्व वाली ये नदी देश की अनोखी नदियों में शामिल है और मध्य भारत में खास भूमिका निभाती है.

Continue reading on the app

Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री Tibet में भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं

शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त चीन-नेपाल सीमा के पास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री अब भी लापता हैं। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोग लापता हैं। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग टाउनशिप में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास स्थित गांवों और कस्बों में भारी तबाही मचाई।

इसमें तिब्बत में तीन और नेपाल में 359 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। भारतीय आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, सद्गुरु द्वारा स्थापित संगठन ईशा फाउंडेशन के नेतृत्व वाला 77 सदस्यीय दल अब भी संपर्क से बाहर है। ईशा फाउंडेशन हर साल कैलाश मानसरोवर की कई तीर्थयात्राओं का आयोजन करता है।

तीर्थयात्रियों के समूह काठमांडू से नेपाल होते हुए तिब्बत जाते हैं, जहां यात्रा के दौरान पैदल ट्रेकिंग भी करनी होती है। सद्गुरु ने बुधवार को फेसबुक के अपने आधिकारिक पेज पर साझा किए गए संदेश में कहा कि कैलाश तीर्थयात्रा पर गया उनका एक समूह नेपाल लौटते समय अचानक आई बाढ़ में फंस गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के समय यह समूह जिरोंग स्थित आव्रजन कार्यालय में था।

बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी कार्यालय की इमारत और शहर के बड़े हिस्से में भर गया। उन्होंने कहा कि नेपाल के टिमुरे में तीन स्वयंसेवक फंसे हुए थे। सद्गुरु ने कहा कि आव्रजन कार्यालय में मौजूद लापता लोगों के ठिकाने के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

नेपाल सरकार ने कहा है कि उस आव्रजन केंद्र के सभी कर्मचारी संपर्क से बाहर हैं। लापता तीर्थयात्रियों में अमेरिका के 22, कनाडा के 12, ऑस्ट्रेलिया के 11, ब्रिटेन के नौ, जर्मनी के चार, फ्रांस और नेपाल के तीन-तीन, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और स्पेन के दो-दो तथा फिनलैंड, हंगरी, इजराइल, लिथुआनिया, फिलीपीन, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। सद्गुरु ने लिखा, ‘‘हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हम उस स्थान तक पहुंच सकते हैं।

जोखिम चाहे जितना भी हो, हम बचाव अभियान में शामिल होने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा में 21 समूह शामिल थे, जिनमें से 495 लोग सुरक्षित लौट चुके हैं, जबकि 743 लोग फिलहाल तिब्बत और 148 लोग नेपाल में हैं। सद्गुरु ने कहा कि वह इस क्षेत्र में मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Army Rescue Operation | नेपाली सेना ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो #nepal #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:13:39+00:00

Nepal Floods Update : नेपाल त्रासदी का दर्द नहीं सह पाई बेटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers