VIDEO: राम चरण का क्रेज ऐसा... जापान से हैदराबाद पहुंचे फैंस, बोले- 'पेद्दी देखने के लिए नौकरी से 5 दिन की छुट्टी ली'
Ram Charan Movie: साउथ सुपरस्टार राम चरण की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। खासकर जापान में उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी नई फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज होते ही फैंस का क्रेज देखने लायक रहा। इस बीच राम चरण के दो जापानी फैंस ने ऐसा कर डाला जो किसी को भी हैरान कर रहा है।
दरअसल, भारत में पेद्दी की रिलीज के दौरान 2 जापानी महिला फैंस खासतौर पर सीधे जापान की राजधानी टोक्यो से हैदराबाद पहुंचे और रिलीज का जश्न मनाया।
पांच दिन की छुट्टी लेकर पहुंचे भारत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जापानी फैंस मसामी और क्रिस थिएटर के बाहर मीडिया से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वे खास तौर पर 'पेड्डी' देखने के लिए जापान से भारत आए हैं।
Crazy JAPAN Fans Fly Down To Hyd To Watch #PEDDI #RamCharan #Japan
— Milagro Movies (@MilagroMovies) June 5, 2026
pic.twitter.com/E76CzA0mx1
दोनों ने अपने-अपने ऑफिस से 5 दिनों की छुट्टी ली और फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले ही हैदराबाद पहुंच गए थे। उनका कहना था कि वे राम चरण की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव मिस नहीं करना चाहते थे।
तीन बार देख चुके फिल्म, 10 बार देखने का बनाया प्लान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मसामी और क्रिस अपनी यात्रा के दौरान पहले ही 'पेद्दी' तीन बार देख चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत में रहने के दौरान फिल्म को कुल 10 बार देखने की योजना बनाई है।
वीडियो में दोनों फैंस फिल्म के लोकप्रिय गानों 'राय राय रा रा' और 'मासा मासा' को गुनगुनाते हुए भी नजर आए, जिससे उनकी एक्साइटमेंट और लगाव साफ दिखाई दिया।
इन मशहूर फिल्मों से राम चरण की जापान में बढ़ी फैन फॉलोइंग
राम चरण की जापान में लोकप्रियता की शुरुआत उनकी सुपरहिट फिल्म 'मगधीरा' से मानी जाती है। फिल्म को वहां के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 'रंगस्थलम' और खासतौर से 'RRR' ने उनके फैनबेस को और मजबूत किया।
पिछले कुछ वर्षों में कई जापानी प्रशंसक भारत आकर राम चरण से मुलाकात कर चुके हैं और उनके आयोजनों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।
'पेद्दी' में नजर आए कई बड़े सितारे
निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म तेजी से 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।
बाघ, नंदी और रहस्यमयी जंगल... Sidharth Malhotra की The Vvaan के नए पोस्टर्स ने खींचा ध्यान, कल आएगा टीजर
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म द वन (The Vvaan: Force of the Forest) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को एक सुपरनेचुरल थ्रिलर बताया जा रहा है। पहले यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया था।
अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर जारी करते हुए टीजर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
25 अगस्त को रिलीज होगा वन का टीजर
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन का टीजर 25 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म के तीन नए पोस्टर शेयर किए हैं, जिनके जरिए फिल्म और टीजर से जुड़ी जानकारी दी गई है।
पहले पोस्टर के साथ लिखा गया है, "जहां जाना सूरज डूबने के बाद होता है, कहानी वहीं से शुरू होती है।" इस लाइन ने फिल्म की रहस्यमयी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें: Aditya Seal और Anushka Ranjan के घर आईं दो नन्ही परियां, दोनों ने बेटियों के नाम भी किए रिवील
बाघ और नंदी से जुड़ा है फिल्म का रहस्य
दूसरे पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "बाघ उसकी दहाड़ है… नंदी उसकी शक्ति। और वन... उसकी कहानी।" पोस्टर की इन लाइनों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी जंगल, रहस्य और भारतीय मान्यताओं से जुड़े कुछ खास पहलुओं के आसपास हो सकती है। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में पूरी जानकारी टीजर रिलीज होने के बाद ही सामने आएगी।
25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
द वन की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। फिल्म पहले 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें: Emraan Hashmi की अगली फिल्म Gunmaster G9 का बड़ा अपडेट, कल आएगा टीजर
नए पोस्टर्स ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
फिल्म के नए पोस्टर्स में रहस्य और रोमांच की झलक देखने को मिल रही है। इसके साथ ही टीजर की घोषणा ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें 25 अगस्त को रिलीज होने वाले वन के टीजर पर हैं। टीजर से फिल्म की कहानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार और तमन्ना भाटिया की भूमिका को लेकर ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









