Responsive Scrollable Menu

Yesterday Match Result: Ind vs Sri Lanka 2nd Test Match कौन जीता? सोनल दिनुषा ने अकेले दम टीम इंडिया से छीनी जीत

IND vs SL 2nd Test का रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। सोनल दिनुषा के नाबाद 133 रन ने श्रीलंका को हार से बचाया। भारत ने सीरीज 1-0 से जीती, लेकिन कोलंबो टेस्ट में क्लीन स्वीप का मौका गंवा दिया।

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: इस राखी भाई-बहन मिलकर बनाएं ये 8 नो-बेक डेजर्ट, मिठास के साथ यादगार होगा दिन

No Bake Easy Desserts: रक्षाबंधन पर मिठाई खिलाने की परंपरा तो हर घर में होती है, लेकिन इस बार मिठास के साथ कुछ यादगार पल भी जोड़ सकते हैं।क्यों न बाजार की मिठाई लाने के बजाय भाई-बहन मिलकर घर पर ही कुछ मीठा तैयार करें। चॉकलेट, खजूर, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से बिना ओवन के भी कई स्वादिष्ट डेजर्ट बनाए जा सकते हैं।

इन रेसिपीज में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी, इसलिए इन्हें साथ बनाना आसान रहेगा। तो इस राखी किचन में साथ बिताए समय को बनाएं खास और ट्राई करें ये 8 आसान नो-बेक डेजर्ट।

1. चॉकलेट नट क्लस्टर्स
पिघली हुई चॉकलेट में बादाम, काजू और दूसरे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। छोटे-छोटे हिस्से बनाकर फ्रिज में सेट करें। तैयार है झटपट चॉकलेट ट्रीट।

2. खजूर-नारियल बाइट्स
खजूर, बादाम, अखरोट और नारियल को मिलाकर छोटे बॉल्स तैयार करें। ऊपर से नारियल की कोटिंग करें और कुछ देर ठंडा करके सर्व करें।

3. क्रैनबेरी-पिस्ता डेट रोल्स
खजूर में क्रैनबेरी और पिस्ता मिलाकर रोल तैयार करें। इसे फ्रिज में सेट करने के बाद छोटे टुकड़ों में काटें। राखी की मिठाई की प्लेट में ये काफी आकर्षक लगेंगे।

4. ड्राई फ्रूट डेट लड्डू
खजूर, काजू, बादाम और सीड्स को मिलाकर छोटे लड्डू बना लें। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और भाई-बहन साथ मिलकर इन्हें आसानी से तैयार कर सकते हैं।

5. ओरेओ ट्रफल्स
ओरेओ को क्रश करके बाइंडिंग सामग्री के साथ मिलाएं और छोटे बॉल्स बना लें। इन्हें पिघली चॉकलेट में कोट करके फ्रिज में सेट करें।

6. चॉकलेट-ड्राई फ्रूट बार्स
चॉकलेट में पसंद के ड्राई फ्रूट्स और सीड्स मिलाकर ट्रे में फैला दें। जमने के बाद इसे छोटे टुकड़ों या बार के आकार में काट लें।

7. कोकोनट डेट बॉल्स
खजूर और नारियल को मिलाकर छोटे बॉल्स तैयार करें। ऊपर से नारियल, पिस्ता या बादाम की हल्की कोटिंग करें। बिना ज्यादा मेहनत के मीठा तैयार हो जाएगा।

8. फ्रूट-चॉकलेट कप
छोटे कप में फल, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स की लेयर तैयार करें। इसे कुछ देर ठंडा करके सर्व करें। बच्चों के साथ बनाने के लिए भी यह एक मजेदार विकल्प है।

इस रक्षाबंधन बाजार की मिठाई के साथ-साथ अपने हाथों से बनाई मिठास भी रिश्ते में घोलें। साथ मिलकर बनाई गई छोटी-सी मिठाई त्योहार की याद को और खास बना सकती है।

यह भी पढ़ें: राखी पर बनाएं शुगर फ्री ड्राई फ्रूट रोल, स्वाद के साथ इम्युनिटी का भी रखें ख्याल 

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट की सबसे छोटी जीत दर्ज करने वाली 5 टीमें, टॉप की 2 तो 1 रन से जीतीं, 30 साल बाद दोहराया गया विश्व कीर्तिमान

5 teams Smallest margin of victory in Test: क्रिकेट के इतिहास में जब-जब सबसे रोमांचक और सांस रोक देने वाले मुकाबलों की बात होगी, तब-तब रनों के बेहद मामूली अंतर से हार-जीत तय करने वाले ये महामुकाबले सबसे ऊपर गिने जाएंगे. पांच दिनों तक चलने वाले इस लंबे और धैर्य की परीक्षा लेने वाले प्रारूप में कई बार ऐसा चमत्कारिक मोड़ आया है, जहां जीत और हार के बीच का फासला सिर्फ एक, दो या तीन रनों का ही रहा है. Fri, 28 Aug 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Mahashtra Marathi Language Row: "CM के फैसले से ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को राहत" #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:12:39+00:00

Reservation Hatao Andolan | JP Nadda से मिले Harsh Dubey! आरक्षण पर बड़ा बयान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T01:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers