Responsive Scrollable Menu

Windows 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने Baseline Security Mode फीचर लॉन्च किया, खतरनाक अनसाइन सॉफ्टवेयर और ड्राइवर्स होंगे ऑटोमैटिक ब्लॉक

Microsoft ने Windows 11 यूजर्स के लिए सुरक्षा की एक नई परत जोड़ दी है। कंपनी ने हाल ही में Windows Baseline Security Mode नाम का एक अहम फीचर रोल आउट किया है, जो खतरनाक सॉफ्टवेयर को सिस्टम में घुसने से पहले ही रोक देगा।

यह फीचर खासतौर पर उन अनसाइन्ड एप्लीकेशंस, सर्विसेस और ड्राइवर्स को टारगेट करता है जो बैकग्राउंड में चुपचाप काम करते रहते हैं। अगर कोई यूजर गलती से ऐसा कोई संदिग्ध सॉफ्टवेयर या ऐप डाउनलोड कर लेता है, तो Windows अपने स्तर पर उसे इंस्टॉल होने से रोक देगी।

कोड साइनिंग चेक करेगा नया सिस्टम

Baseline Security Mode सिस्टम लेवल पर काम करता है। दरअसल, ड्राइवर्स और बैकग्राउंड सर्विसेस के जरिए किसी कंप्यूटर सिस्टम में घुसपैठ करना अपेक्षाकृत आसान होता है। साइबर अटैकर्स इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। एक बार इंस्टॉल होने के बाद ये खतरनाक प्रोग्राम दूसरी एप्लीकेशंस को मॉनिटर कर सकते हैं और लगातार बैकग्राउंड में सक्रिय रहते हैं।

नए फीचर के साथ Windows अब कोड साइनिंग पर कड़ी निगरानी रखेगी। अगर कोई प्रमाणित और साइन किया हुआ सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होता है तो यह फीचर उसमें दखल नहीं देगा। लेकिन जिन सॉफ्टवेयर में अनसाइन कोड होगा, उन्हें यह सिस्टम इंस्टॉल होने से पहले ही ब्लॉक कर देगा।

यूजर कन्सेंट सिस्टम होगा विस्तारित

Baseline Security Mode के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट यूजर ट्रांसपेरेंसी एंड कन्सेंट मैकेनिज्म को भी विस्तारित कर रही है। इसके तहत जब भी कोई एप्लीकेशन सेंसेटिव डिवाइस फीचर्स या डेटा का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी, यूजर को तुरंत प्रॉम्प्ट मिल जाएगा।

अब अगर कोई भी सॉफ्टवेयर माइक्रोफोन, कैमरा, फाइल्स या सिस्टम लेवल परमिशन एक्सेस करना चाहेगा तो यूजर को इसकी सूचना मिलेगी। यह बदलाव इसलिए जरूरी है क्योंकि आजकल कई सॉफ्टवेयर के साथ अतिरिक्त इंस्टॉलर्स आते हैं, जिन्हें विभिन्न परमिशन की आवश्यकता होती है।

सेंसेटिव डेटा तक पहुंच होगी कठिन

नए अपडेट से इन इंस्टॉलर्स के लिए सेंसेटिव डिवाइस सेटिंग्स और यूजर डेटा तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। यह कदम Windows 11 की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार माना जा रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो तकनीकी रूप से बहुत जानकार नहीं हैं और गलती से खतरनाक सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम साइबर सुरक्षा के बढ़ते खतरों के मद्देनजर उठाया गया है, जहां मैलवेयर और स्पाइवेयर लगातार नए तरीकों से यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

Continue reading on the app

ऑकलैंड में बोले PM Modi, भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें, दोस्ती, वेल्यू और एक कमिटमेंट है

विदेश यात्राओं के दौरों के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी इस समय न्यूजीलैंड (PM Modi New Zealand Tour) में हैं, उनका वहां जोरदार स्वागत किया गया, प्रधानमंत्री के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिली। उन्होंने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों से बात की और न्यूजीलैंड की प्रशासन करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेलों के मज़बूत रिश्तों के 100 साल पूरे होने के मौके पर ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन के साथ एक खास ‘स्पोर्टिंग शोकेस’ में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी में हो रहे नए-नए इनोवेशन (नवाचार) एडवांस्ड बाइक फ़्रेम से लेकर 3D-प्रिंटेड एथलेटिक गियर तक देखें और इस बात पर ज़ोर दिया कि कैसे क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी मिलकर एथलेटिक्स के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कला और संस्कृति का एक बेहद अद्भुत और भव्य संगम देखने को मिला, इस विशेष कार्यक्रम में हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिली। जहां एक तरफ न्यूजीलैंड की माओरी जनजाति का पारंपरिक हाका नृत्य अपनी अद्वितीय ऊर्जा, रौद्र रस और शक्ति के आह्वान से जोश भर देता है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की गरिमा, लय और खूबसूरती ने इस प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया, उन्होंने कहा लगभग 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था, तब मुझे न्यूज़ीलैंड जाने का मौका मिला था। उस समय, किसी ने मुझे तीन चीज़ें दी थीं, एक मफ़लर (जो मैंने अभी पहना हुआ है), एक टोपी और एक दस्ताना। यह मफ़लर मुझे न्यूज़ीलैंड के एक व्यक्ति ने दिया था, और मैं इसे हमेशा अपने पास रखता हूँ।

Waka सिर्फ एक नाव का नाम नहीं ये हमारी साझा यात्रा का प्रतीक है

उन्होंने कहा भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वेल्यू भी हैं और एक कमिटमेंट भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है। यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है वो है Waka, पीएम ने कहा Waka सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, ये हमारी साझा यात्रा का प्रतीक है और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही Waka एक नए जर्नी पर निकलने के लिए तैयार है।

प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है

मोदी ने कहा न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है… ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं आप सभी की प्रशंसा करते हैं। प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है।

हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हर युग में, हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है और इसका कारण है हमारी सीखने की ललक, भारत सबसे सीखता है,  हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं,  जनकल्याण की भावना मायने रखती है और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है। न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है, जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का राइट दिया था। आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसाइटी में महिला बहुत बड़े पैमाने पर कंट्रीब्यूट कर रही हैं। भारत भी आज महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

खराब प्रिंटर की वजह मैच हारी टीम, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसी अजीब घटनाएं होती है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ नॉर्थ आयरलैंड में एक क्लब क्रिकेट मैच में देखने को मिला जब मेजबान टीम को खराब प्रिंटर के कारण हार का सामना करना पड़ा. क्रिकेट इतिहास शायद ऐसी ये पहली घटना है जब किसी प्रिंटर के कारण कोई टीम मैच हारी हो. Mon, 31 Aug 2026 10:22:21 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder Case Updates: अंकित बालियान मर्डर केस में कैसे ढेर हुए दो शूटर? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:40:37+00:00

UP Election 2027 Meeting News: यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ में आज तीन अहम बैठकें | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T05:44:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers