Miss Universe India 2026: 19 साल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स! केरल से निकलकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में
Miss Universe India 2026: ब्यूटी क्वीन बनने का सपना कई लड़कियों का होता है। इसी सपने को साकार किया है केरल की रहने वाली केजिया लिज मेजो ने। महज 19 साल की उम्र में केजिया लिज ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
23 अगस्त को जयपुर में मिस यूनिवर्स के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ जिसमें 52 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए केजिया ने ताज अपने नाम किया। इस जीत के साथ केजिया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब जीता।
कौन हैं केजिया लिज मेजो?
केजिया लिज मेजो का जन्म 2007 में हुआ था। केरल के मावेलिक्कारा से ताल्लुक रखने वाली काजिया ने अपना बचपन अबू धाबी में बिताया। उन्होंने दुबई से अपनी स्कूलिंग की।
वह एक लॉ स्टूडेंड हैं और साथ ही साथ मॉडलिंग भी करती हैं। कम उम्र में ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी। मॉडलिंग, पढ़ाई, डांस, म्यूजिक के शौक के साथ केजिया मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
17 साल की उम्र में जीता था पहला बड़ा खिताब
केजिया का पेजेंट करियर काफी कम उम्र में शुरू हो गया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस टीन डीवा 2024 का खिताब जीता था। इस साल उन्होंने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। उन्हें इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की स्टेट टाइटल होल्डर बताया गया।
12 साल से कर रही हैं क्लासिकल डांस
केजिया सिर्फ मॉडलिंग और पेजेंट्स तक सीमित नहीं हैं। वह करीब 12 सालों से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा उन्हें म्यूजिक में भी दिलचस्पी है। वह गाना गाती हैं और ड्रम्स तथा वायलिन बजाना भी जानती हैं।
भारत के नाम हैं तीन मिस यूनिवर्स क्राउन
अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का इतिहास काफी शानदार रहा है। देश की तीन प्रतियोगिताएं यह प्रतिष्ठित खिताब जीत चुकी हैं।
सुष्मिता सेन - 1994: मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय।
लारा दत्ता - 2000: भारत के लिए दूसरी मिस यूनिवर्स विजेता।
हरनाज संधू - 2021: 20 साल से अधिक समय बाद भारत को तीसरा मिस यूनिवर्स ताज दिलाया।
Tamil Nadu LPG Scheme: साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस सफर; CM विजय के बड़े ऐलान
तमिलनाडु में गरीब परिवारों को घरेलू गैस के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में हर साल तीन मुफ्त LPG सिलेंडर देने वाली योजना की घोषणा की है। सरकार ने इस योजना का नाम ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ रखा है।
सरकार के मुताबिक, योजना की शुरुआत पोंगल 2027 से होगी। इसके दायरे में ऐसे परिवार आएंगे, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है। सरकार का अनुमान है कि इससे करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा।
कैसे मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर का लाभ?
योजना के तहत लाभार्थियों को पहले LPG सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद सिलेंडर की कीमत की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यानी साल में तीन सिलेंडर की कीमत सरकार की ओर से वापस किए जाने की व्यवस्था होगी।
सरकार के अनुमान के अनुसार, इस योजना पर हर साल करीब 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे बड़ी संख्या में कम आय वाले परिवारों को घरेलू गैस के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का भी ऐलान किया है। सरकार के अन्य फैसलों के साथ इसे सामाजिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
1.30 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी योजना
‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना के जरिए सरकार ने बड़ी आबादी को सीधे लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अगर योजना घोषित समय के अनुसार लागू होती है, तो पोंगल 2027 से पात्र परिवारों को सालाना तीन LPG सिलेंडर की कीमत का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









