Dark Mehendi Tips: मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें? करवा चौथ पर कम समय में रचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Dark Mehendi Tips: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। लेकिन कई बार मेहंदी का रंग फीका नजर आता है। अगर आप अपने हाथों में रची मेहंदी का रंग गाढ़ा और खूब चटक करना चाहती हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें-
फॉलो करें ये टिप्स
- मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, हाथों को साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद नीलगिरी का तेल लगाएं और हल्का सा हाथों को पोंछ लें। अब मेहंदी के डिजाइन बनवाएं। लगाने के बाद मेहंदी को चार-पांच घंटे तक सूखने दें।
- नीबू के रस में चीनी मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से मेहंदी लगे हाथों पर लगाएं। कुछ देर मेहंदी को और सूखने दें। इसके बाद रब करके मेहंदी को हटाएं।
- मेहंदी हटाने के बाद पानी से हाथ ना धोएं। दिन भर में दो-तीन बार गुनगुना सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। शाम तक मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो जाएगा। 4-5 लौंग तवे पर भून लें, इसके धुएं में मेहंदी लगे हाथ सेंक लें। कुछ देर में ही मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा।
प्रस्तुति : सहेली फीचर्स
Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर पूजा के लिए सजाएं थाली, यहां देखें डेकोरेशन का आइडिया
Karva Chauth 2024: करवा चौथ के व्रत-पूजा में थाली का भी अपना अलग महत्व है। यों तो बाजार में सजी-सजाई थालियां भी आसानी से उपलब्ध होती हैं। लेकिन अपने हाथ से थाली को सजाने की बात ही कुछ अलग होती है। आप किस तरह अपनी पूजा वाली थाली को सबसे अलग सजा सकती हैं, इस बारे में आपके लिए कुछ यूजफुल सजेशंस।
गोटा और मिरर:
गोटे से सजी थालियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी गोटे से थाली को सजाना चाहती हैं तो आप एक थाली लें और उसे सबसे पहले एक चुनरी प्रिंट वाले कपड़े या फिर इसी तरह के कागज से कवर कर लें। इससे थाली का एक बेस बन जाएगा। इसके बाद अपनी पसंद से इस थाली को गोटे और मिरर से सजाएं। आप गोल्डन या सिल्वर गोटे से भी अपनी इस थाली को सजा सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो गोटे के फूल और मिरर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे थाली को अट्रैक्टिव लुक मिलेगा।
लेस से करें डेकोरेट:
अगर आप चाहती हैं कि आपकी करवा चौथ वाली थाली सबसे डिफरेंट लगे तो आप इसे लेस से डेकोरेट कर सकती हैं। इसके लिए आप एक थाली लें और अपनी ड्रेस से मैचिंग या मिलते-जुलते कपड़े से इसे कवर कर लें। अब इसके किनारों पर लेस लगाएं। इससे आपकी थाली बेहद सुंदर नजर आएगी। आप लटकन वाली लेस भी यूज कर सकती हैं। इस तरह आपकी थाली अट्रैक्टिव और डिफरेंट नजर आएगी।
बीड्स और फ्लावर:
थाली को सजाते समय आप उस पर जितनी एसेसरीज लगाएंगी, आपकी थाली उतनी सुंदर बन जाएगी। थाली को सुंदर बनाने के लिए आप डिफरेंट टाइप की एसेसरीज का इस्तेमाल करें। आप बीड्स और फूलों का इस्तेमाल भी एसेसरीज के तौर पर कर सकती हैं। थाली के बीच में आप फूल या डिजाइन बनाकर उसे डेकोरेट करें। अगर आप कोई फूल बना लेती हैं तो उसे भरने के लिए बीड्स या फिर फ्लावर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी थाली रॉयल नजर आएगी।
करवा और छलनी को भी सजाएं:
अगर आप अपनी करवा चौथ वाली थाली को सुंदर लुक देना चाहती हैं तो जरूरी है कि उसके साथ करवे और छलनी को भी उसी स्टाइल में सजाएं। इससे भी थाली का लुक खास लगेगा। आप तीनों में ही एक जैसी सजाने वाली चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको इन्हें सिंपल तरीके से सजाना है तो आप इन्हें स्टिकर से भी सजा सकती हैं।
निधि गोयल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








