Responsive Scrollable Menu

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर की 80 वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। हालांकि, यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती परीक्षा की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण तिथियां और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस भर्ती से जुड़ी सभी प्रमुख तारीखें नीचे दी गई हैं:

  • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026
  • विस्तृत नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
  • भर्ती परीक्षा (संभावित): दिसंबर 2026
  • साक्षात्कार (संभावित): अक्टूबर-नवंबर 2027

कुल 80 पदों के लिए वर्गवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 29, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, ओबीसी के लिए 18, एससी के लिए 15 और एसटी वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा कुल 80 पदों में से 3 पद बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क से जुड़ी जानकारी
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 22 अगस्त को खुलेगी और उम्मीदवार 11 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे। बोर्ड ने सलाह दी है कि आखिरी दिन सर्वर से जुड़ी समस्याओं या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (PwBD) वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को मुख्य रूप से दो चरणों से गुजरना होगा:

  • भर्ती परीक्षा (Recruitment Test)
  • साक्षात्कार (Interview)

पाठ्यक्रम, परीक्षा योजना, मार्किंग स्कीम और अन्य भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारियां 22 अगस्त को आने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दी जाएंगी।

Continue reading on the app

UP Home Guard PET 2026: 4.8 KM दौड़ के लिए मिलेंगे सिर्फ 28 मिनट, 41,424 पदों पर भर्ती; जानें पूरा क्राइटेरिया

UP Home Guard PET 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती में PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET पर है। PET की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन भर्ती बोर्ड के मुताबिक इसे लेकर सूचना जल्द जारी की जा सकती है। खास बात यह है कि PET में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों पर चल रही भर्ती अब अगले चरण में पहुंच गई है। राज्य के सभी 75 जिलों में PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई। अब इसमें सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET देना होगा।

कब होगी PET परीक्षा?
UPPBPB की ओर से PET की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द किया जा सकता है। PET का आयोजन राज्य के सभी 75 जिलों में किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए PET एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा से कुछ दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा।

पुरुषों को 28 मिनट में लगानी होगी 4.8 KM दौड़
होमगार्ड भर्ती के PET में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4.8 किलोमीटर दौड़ निर्धारित की गई है। इसे पूरा करने के लिए अधिकतम 28 मिनट का समय मिलेगा।

वहीं, महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें PET में असफल माना जाएगा और वे भर्ती की आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

रिजल्ट भी उसी दिन होगा जारी
PET के दौरान उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर सफल और असफल अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दौड़ पूरी होने के बाद परिणाम की सूची उसी दिन परीक्षा केंद्र पर नोटिस बोर्ड के जरिए प्रदर्शित की जा सकती है।

इसलिए अभ्यर्थियों को PET की आधिकारिक तारीख का इंतजार करते हुए अपनी रनिंग और फिजिकल फिटनेस की तैयारी अभी से तेज कर देनी चाहिए।

PET के बाद क्या होगा?
PET में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न जिलों में होमगार्ड पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन, जानिए सोनल दिनुषा की कहानी

Sonal Dinusha: श्रीलंका को भारत के खिलाफ भले ही टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 25 साल के ऑलराउंडर सोनल दिनुषा ने हर किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने इस सीरीज में 3 शतक ठोके. Fri, 28 Aug 2026 13:20:05 +0530

  Videos
See all

नेपाल के नुवाकोट जिले में त्रिशूली बाजार, कुछ ही मिनटों में तबाह हो गई पूरी बसी-बसाई मार्किट.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:14:18+00:00

Rules Change From 1 September : 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये नियम! | New Rules September | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers