ABS Helmet: महिलाओं के लिए स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ABS Helmet: भारत में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं और इनमें दोपहिया वाहनों से जुड़े दुर्घटनाओं की हिस्सेदारी भी काफी अधिक रहती है। हेलमेट सड़क सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी सुरक्षा उपकरणों में से एक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेलमेट निर्माता स्टीलबर्ड ने महिलाओं के लिए नया फैरी हेलमेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे सुरक्षा के साथ आराम और स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। आइए जानते हैं इसकी खासियतें और कीमतें।
महिलाओं के लिए नया स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट
स्टीलबर्ड ने भारतीय बाजार में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए फैरी हेलमेट पेश किया है। यह हाफ-फेस डिजाइन के साथ आता है और इसे रोजाना दोपहिया सफर के लिए उपयोगी बनाने की कोशिश की गई है।
क्या हैं खास फीचर्स?
स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट में पॉलीकार्बोनेट एंटी-स्क्रैच वाइजर दिया गया है, जो बेहतर विजिबिलिटी के साथ वाइजर को आसानी से स्क्रैच होने से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा हेलमेट में टॉप वेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे अंदर बेहतर एयरफ्लो और वेंटिलेशन मिलता है।
सुरक्षा के लिए मजबूत निर्माण
सुरक्षा के लिहाज से फैरी हेलमेट में हाई-इम्पैक्ट ABS शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें हाई-डेंसिटी EPS भी मिलता है, जो दुर्घटना की स्थिति में इम्पैक्ट को कम करने में मदद करता है।
कंपनी के मुताबिक, यह हेलमेट BIS और ISI प्रमाणित है, जिससे सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने का दावा किया गया है।
कंपनी ने क्या कहा?
Steelbird Hi-Tech India Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर ने कहा कि रक्षाबंधन प्यार, विश्वास और सुरक्षा का त्योहार है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए Fairy हेलमेट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और ऐसे में हेलमेट में सुरक्षा के साथ आराम और स्टाइल भी महत्वपूर्ण है।
कितनी है कीमत?
स्टीलबर्ड फैरी हेलमेट को अलग-अलग रंगों में पेश किया गया है। इसमें S, M और L साइज के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने इस हेलमेट की कीमत ₹1,299 रखी है।
(मंजू कुमारी)
New Bikes: बजाज पल्सर के 125 और 150 मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और नए फीचर्स
New Bikes: बजाज ने भारतीय बाजार में उपलब्ध लोकप्रिय पल्सर सीरीज की दो मोटरसाइकिलों के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बजाज पल्सर 125 और पल्सर 150 को कई नए फीचर्स और तकनीकी अपडेट के साथ पेश किया है। हालांकि, दोनों बाइक्स के मूल डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इनमें क्या नया मिला है और इनकी कीमत कितनी है।
नए फीचर्स और बदलाव
नई पल्सर 125 और पल्सर 150 में अब 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
पल्सर 150 में ऑयल-कूल्ड तकनीक, नए ग्राफिक्स, LED लाइटिंग, मोनोशॉक सस्पेंशन, अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम और डायमंड-टाइप फ्रेम जैसे अपडेट मिलते हैं।
वहीं, पल्सर 125 में तीन राइडिंग मोड्स- स्पोर्ट, रोड और रेन दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक में Type-C चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
इंजन और पावर
नई बजाज पल्सर 125 में पहले की तरह 124.38cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 11.6 bhp की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
वहीं, पल्सर 150 में 149.5cc का इंजन दिया गया है, जो 13.8 bhp की पावर और 14.1 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें भी 5-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
कितनी है कीमत?
कंपनी ने नई बजाज पल्सर 125 को ₹92,900 एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, नई Bajaj Pulsar 150 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.15 लाख रखी गई है।
नए फीचर्स और तकनीकी अपडेट के साथ दोनों मॉडल पहले से ज्यादा आधुनिक हो गए हैं, जबकि इनके परिचित डिजाइन और इंजन सेटअप को बरकरार रखा गया है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








