Responsive Scrollable Menu

Holi Songs: रंग बरसे, बलम पिचकारी... इस होली बनाएं परफेक्ट बॉलीवुड प्लेलिस्ट, जो रंगों में घोल दे म्यूज़िक का जादू

Holi Songs 2026: सुबह के सात बजे हैं। बालकनी से नीचे झांकते ही गली में रंग, पानी और हंसी की हलचल शुरू हो चुकी है। सोसाइटी के डीजे से बजते बॉलीवुड गाने माहौल को और जोशीला बना रहे हैं। सच तो यह है कि होली की असली शुरुआत तब होती है, जब स्पीकर पर पहला धमाकेदार गाना बजता है। बिना बॉलीवुड म्यूज़िक के यह त्योहार अधूरा-सा लगता है।

होली हमेशा से हिंदी सिनेमा के लिए एक खास मौका रही है- कभी रोमांस, कभी शरारत, तो कभी परिवार के साथ जश्न का रंग। जैसे-जैसे होली 2026 करीब आ रही है, पार्टी प्लेलिस्ट भी तैयार होने लगी है। अगर आप भी अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को जरूर शामिल करें।

1. होली के दिन- फिल्म: शोले

2. रंग बरसे- फिल्म: सिलसिला

3. अंग से अंग लगाना – फिल्म: डर

4. बलम पिचकारी – फिल्म: ये जवानी है दिवानी

5. होली खेलें रघुवीरा – फिल्म: बगबान

6. डू मी अ फ्लेवर लेस्ट प्ले होली – फिल्म: वक्त

एक शानदार होली प्लेलिस्ट वही है, जो हर उम्र और हर मूड को साथ ले चले। पुराने क्लासिक्स जहां जड़ों से जोड़ते हैं, वहीं नए गाने जश्न की ऊर्जा बढ़ाते हैं।

Continue reading on the app

Happy Holi 2026 Wishes: होली पर अपनों के दिल में घोल दें रंगों सी मिठास, भेजें ये खास शुभकामनाएं, Images, Status

Happy Holi 2026 Wishes: होली, रंगों और खुशियों का त्योहार, हर साल पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है।साल 4 मार्च को रंग वाली होली मनाई जाएगी। इस दिन लोग परिवार और दोस्तों के साथ रंग खेलते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और रिश्तों में नई मिठास घोलते हैं।

त्योहार सिर्फ रंगों से नहीं, भावनाओं से भी रंगीन बनता है। एक प्यारा-सा मैसेज, सोशल मीडिया पर डाली गई रंग-बिरंगी फोटो या स्टेटस ये सब अपनों को यह एहसास दिलाते हैं कि वे आपके लिए खास हैं।

अगर आप भी इस होली 2026 पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ खास भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन शुभकामनाएं और संदेश दिए जा रहे हैं।

होली 2026 की खूबसूरत शुभकामनाएं

“रंगों की बौछार है, खुशियों की बहार है,
होली का त्योहार आया, सबके दिलों में प्यार है।

 

Holi

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें, खुशियों की फुहार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।

 

Holi 2026

लाल हो या पीला, हरा हो या नीला,
होली का हर रंग लगे आपको रंगीला।

 

Happy Holi

रंगों से भी रंगीन हो आपकी तकदीर,
खुशियों से भर जाए आपका हर एक लकीर।

Happy Holi wishes

पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

Happy Holi 2026

 

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Horror Video: रोंगटे खड़े कर देगा नेपाल बाढ़ का ये VIDEO| #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:42:50+00:00

Chintamani Aagman 2026: Ganpati Bappa की भक्ति में डूबे भक्त, आगमन पर भव्य जश्न | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:44:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers