Responsive Scrollable Menu

Nita Ambani: ग्रेजुएशन स्पीच में छात्र ने उड़ाया मुंबई इंडियंस का मजाक, नीता अंबानी ने दिया ऐसा रिएक्शन! Video Viral

Nita Ambani Video: मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के हेड बॉय ने अपनी स्पीच के दौरान ऐसा मजेदार कमेंट किया कि पूरा ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा। खास बात यह रही कि समारोह में मौजूद नीता अंबानी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

स्टूडेंट का वीडियो वायरल
क्लास ऑफ 2026 के ग्रेजुएशन समारोह में हेड बॉय छात्रों की स्कूल लाइफ और आगे की चुनौतियों के बारे में बात कर रहा था। इसी दौरान उसने नीता अंबानी की आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस का जिक्र करते हुए कहा, “हमारी प्यारी मुंबई इंडियंस की तरह जिंदगी में भी मुश्किल सीजन आएंगे।” जैसे ही छात्र ने यह लाइन बोली, पूरे हॉल में जोरदार हंसी गूंज उठी। कैमरा तुरंत नीता अंबानी की तरफ गया, जो मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपाती नजर आईं।

मजाक के साथ दिया प्रेरणादायक संदेश
छात्र ने अपनी बात को सिर्फ मजाक तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे प्रेरणादायक अंदाज में आगे बढ़ाया। उसने कहा, “ऐसे दौर भी आएंगे जब कुछ भी सही नहीं लगेगा, मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे और आप खुद पर सवाल उठाने लगेंगे।”

इसके बाद उसने मुंबई इंडियंस की टीम स्पिरिट का उदाहरण देते हुए कहा, “लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने हमें एक चीज जरूर सिखाई है कि कभी अपनी पहचान, अपनी विरासत और अपने लोगों को मत भूलो।”

‘दुनिया हिला देंगे हम’ पर गूंज उठी तालियां
स्पीच के अंत में छात्र ने मुंबई इंडियंस के मशहूर स्लोगन “दुनिया हिला देंगे हम” के साथ अपनी बात खत्म की। यह सुनते ही नीता अंबानी ने तालियां बजाईं और छात्र की तारीफ करती नजर आईं।

समारोह में कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। खास मेहमान के तौर पर PV Sindhu ने भी छात्रों को संबोधित किया।

ग्रेजुएशन समारोह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग छात्र की हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उसने मजाकिया अंदाज में जिंदगी का बड़ा संदेश दे दिया।

Continue reading on the app

UPSC 2026 Prelims: क्या अब तक का सबसे टफ पेपर था? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, कितना जाएगा कट ऑफ

UPSC 2026 Prelims परीक्षा रविवार को हुई। इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 933 वेकेंसी के लिए 8,19,372 लोगों रजिस्टर करवाया था। पेपर के बाद सोशल मीडिया पर #upsc2026 ट्रेंड कर रहा है। खास टूर पर एक्स पर कई लोग पेपर की डिफिकल्टी को लेकर मीम शेयर रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि, इस साल आया पेपर न केवल लंबा था बल्कि कठिनता का स्तर भी बहुत अधिक था। कई सवाल इतने अजीब थे कि, उनका जवाब गूगल पर सर्च करके भी खोजा नहीं जा सकता।

कम हो सकता है कट ऑफ
पेपर में आए कुछ सवालों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। सवाल कुछ ऐसे हैं कि, अभ्यर्थी तुक्का भी नहीं मार सकते। क्योंकि इस पेपर में माइनस मार्किंग होती है इसलिए संभावना जताई जा रही है कि, कई अभ्यर्थियों ने इसका जवाब नहीं दिया होगा। इसके चलते इस साल का कट ऑफ भी काफी कम हो सकता है। कोई 100 तो कोई 85 तक कट ऑफ स्कोर जाने की बात कह रहा है। हालांकि पूरे एनालिसिस के बाद फाइनल कट ऑफ पता चलेगा। 

UPSC 2026 Prelims परीक्षा में पूछा गया एक सवाल जो सोशल मीडिया पर है वायरल  

देखिए सोशल मीडिया पर वायरल मीम

किस विषय से कितने सावल आए
छात्रों के अनुसार, CSE प्रीलिम्स 2025 की तुलना में 2026 में आया पेपर बहुत कठिन था। इस साल के पेपर एक में अर्थव्यवस्था से 19 सवाल, पर्यावरण से 11, भूगोल से 13, इतिहास और कला व संस्कृति से 20, राजव्यवस्था और शासन से 8, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से 18, और विविध विषय से 11 सवाल आए थे।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

pak vs eng lord's test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है. Sat, 29 Aug 2026 00:20:23 +0530

  Videos
See all

Who is Norway's new King Haakon VIII? #Norway #KingHaakon #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:36+00:00

Delhi ISI Spy Case: ISI का WhatsApp जासूसी नेटवर्क! दिल्ली-NCR में कैसे चल रहा था पूरा खेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T21:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers