Responsive Scrollable Menu

15 अगस्त विशेष: तिरंगा कितनी बार बदला? 1906 से 1947 तक जानें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का पूरा इतिहास

15 अगस्त विशेष: भारत का तिरंगा आज जिस स्वरूप में दिखाई देता है, वह हमेशा से ऐसा नहीं था। स्वतंत्रता से पहले भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में कई बदलाव हुए। 1906 में सामने आए पहले झंडे से लेकर 1947 में अपनाए गए वर्तमान तिरंगे तक इसकी यात्रा बेहद दिलचस्प रही है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी से पहले भारत का झंडा कितनी बार बदला था? इस लेख में जानिए 1906 से 1947 तक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बदलाव की पूरी कहानी और वर्तमान तिरंगे को कब अपनाया गया।

जानिए राष्ट्रीय तिरंगे झंडे से जुड़ी कुछ रोचक बातें।  

आपको बता दें कि भारत का पहला झंडा 7 अगस्त 1906 को अस्तित्व में आया था। इसके बाद से भारत के झंडे में कई बदलाव देखे गए। देश का झंडा कुल 6 बार बदला जा चुका है।

भारत का पहला झंडा कब बना? 1906 में कैसा था राष्ट्रीय ध्वज

भारत का पहला झंडा 7 अगस्त 1906 को अस्तित्व में आया था। इस झंडे में तीन रंग हरा, पीला और लाल रंग की पट्टियां देखने को मिलती है। इसमें बीच में वन्देमातरम लिखा हुआ था।

1907 में भारत के झंडे में क्या बदलाव हुआ?

1907 में मैडम कामा और उनके कुछ क्रांतिकारी साथियों, जिन्हें भारत से निर्वासित कर दिया गया था। इसमें केसरिया, पीला और हरे रंग की पट्टियां थी।

1917 का भारतीय झंडा कैसा था? जानें क्या हुआ बदलाव

1917 में डॉ. एनी बेसेंट और लोकमान्य तिलक ने एक नया झंडा फहराया। इस झंडे में पांच लाल और 4 हरे रंग की पट्टियां थी। इसके साथ ही इसमें सप्तऋशि को दर्शाते सात तारे अर्द्ध चंद्र और सितारे थे।  इस झंडे में बाएं साइड के कोने में यूनियन जैक भी था।

INDIAN NATIONAL FLAG

1921 में भारत के झंडे का स्वरूप कैसे बदला?

अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के सेशन के दौरान आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति ने 1921 में महात्मा गांधी को चौथा झंडा दिया था। इसमें सफेद, हरे और लाल रंग की पट्टियां थीं। वहीं देश के विकास को दर्शाने के लिए बीच में चरखा भी था।

1931 में भारतीय झंडे में क्या बड़ा बदलाव हुआ?

1931 में एक बार फिर भारत का झंडा बदला गया।  अब इस झंडे को इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनाया था। इस झंडे में केसरिया, सफेद और हरे रंग की पट्टियां थीं। चरखा झंडे के केंद्र में ही था।   

1947 में वर्तमान तिरंगा कैसे बना?

1931 में बना झंडा ही आज के वर्तमान भारतीय तिरंगे से काफी मिलता जुलता है। 1947 में इस झंडे में थोड़ा संशोधन करते हुए चरखे के स्थान पर अशोक चक्र को रखा गया।   

भारत का राष्ट्रीय ध्वज कब अपनाया गया?

भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को वर्तमान स्‍वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। इसको पहले स्वराज झंडा कहा जाता था। इसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया जाता है। 

तिरंगे के तीन रंगों और अशोक चक्र का क्या अर्थ है?

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। मध्य में स्थित सफेद पट्टी शांति और सत्‍य का प्रतीक है। सबसे नीचे हरी पट्टी वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। तिरंगे झंडे में मौजूद चक्र को विधि का चक्र कहते हैं। इस चक्र को प्रदर्शित करने का आशय यह है कि जीवन  गति‍शील है।

ये भी पढ़िए 
Independence Day Facts: पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्यों नहीं पहुंचे बापू, क्या है आजादी का जापान कनेक्शन; जानें 5 रोचक तथ्य

15 August: हरियाणा का एक गांव आजादी के 78 साल बाद भी है गुलाम, क्यों? पढ़ें अंग्रेजी हुकूमत की वो दर्दनाक दास्तां

Continue reading on the app

Mesh Rashifal: करियर-व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, जानें आज का शुभ अंक, राहुकाल और मां लक्ष्मी के उपाय

Mesh Rashifal Today 28 August: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर, धन और नए अवसरों के लिहाज से बेहद सकारात्मक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के साथ आय के नए स्रोत बनेंगे, हालांकि चंद्र ग्रहण और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते आर्थिक व भावनात्मक फैसलों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा. आइए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय मार्गदर्शन.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल समेत 5 बड़ी बातें, जानिए कब और कहां देख सकते हैं Live?

पिछला एशिया कप 2 साल पहले 2024 में खेला गया था, जिसमें फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इस बार टीम इंडिया वो हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी. Fri, 28 Aug 2026 00:02:51 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Tragedy | नेपाल में जलप्रलय का असली कारण क्या? CBRI वैज्ञानिकों से समझिए पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:40:34+00:00

Sadhguru VIral Video: नेपाल त्रासदी पर छलके सद्गुरु के आंसू | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T21:30:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers