जश्न के बीच गोलियों की बारिश... टोरंटो में फेस्टिवल में दिखा खौफनाक मंजर, 2 लोगों की मौत
Canada News: कनाडा के टोरंटो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हमलावर ने अचानक भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. कुछ ही पलों में जश्न का माहौल चीख-पुकार में बदल गया. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह हमला रात करीब 8:15 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम चार अन्य घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के समय फेस्टिवल में हजारों लोग मौजूद थे. गोलीबारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना मिडटाउन टोरंटो इलाके की बताई जा रही है.
सिर्फ 3 तरीकों से छूट सकती है तंबाकू की लत, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया आसान उपाय, जानिए कैसे करता है काम
How To Quit Tobacco: तंबाकू छोड़ना केवल इच्छाशक्ति का मामला नहीं है, क्योंकि निकोटीन इसकी निर्भरता पैदा कर सकता है. एक रिव्यू में तंबाकू छुड़ाने के लिए Ask, Advise और Connect मॉडल पर जोर दिया गया है. पहले व्यक्ति से तंबाकू के इस्तेमाल के बारे में पूछा जाता है और फिर उसे इसे छोड़ने की सलाह दी जाती है. तीसरे कदम में व्यक्ति को काउंसलिंग, क्विटलाइन या दूसरी उपलब्ध मदद से जोड़ा जाता है. जरूरत के अनुसार डॉक्टर निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी जैसे विकल्प की सलाह भी दे सकते हैं. एक बार कोशिश सफल न होने पर दोबारा योजना बनाकर तंबाकू छोड़ने की कोशिश की जा सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










