Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते कटरा से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट और शेड्यूल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी के कटरा और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन, ट्रेन नंबर 04606 के रूप में चलेगी, जबकि हरिद्वार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वापसी सेवा ट्रेन नंबर 04605 के रूप में चलेगी।

वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल

  • गाड़ी संख्या 04606 वैष्णो देवी-हरिद्वार​ स्पेशल ट्रेन रविवार, 14 जून को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से शाम 06:15 बजे छूटेगी और अगले दिन सोमवार, 15 जून को सुबह 06:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इस सफर को पूरा करने में लगभग 12 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।
  • गाड़ी संख्या 04606 हरिद्वार-वैष्णो देवी​ स्पेशल ट्रेन सोमवार, 15 जून को हरिद्वार से शाम 05:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार, 16 जून को सुबह 07:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस सफर में करीब 13 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।

​रूट और प्रमुख स्टेशन (Stoppages)

यह विशेष ट्रेन रास्ते में शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।

कितने ​कोच होंगे

​इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • जनरल (General) कोच
  • ​स्लीपर क्लास (Sleeper Class)
  • ​एसी थ्री-टियर (AC 3-Tier)
  • ​एसी टू-टियर (AC 2-Tier)

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Continue reading on the app

समंदर के पानी में फैला सबसे खतरनाक एल्गी, जिसके जहर का इस पूरी दुनिया में कोई तोड़ नहीं!

World's Most Toxic Algae: दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तटों पर दुनिया के सबसे जहरीले एल्गी के कारण लाखों समुद्री जीवों की दर्दनाक मौत हुई है. रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कैरेनिया क्रिस्टाटा नाम का यह एल्गी अब तक का सबसे खतरनाक शैवाल है. इसका जहर पानी में तेजी से फैल रहा है, जिससे मछलियों, समुद्री घोड़ों और अन्य जीवों की जान जा रही है. इंसानों पर भी इसके बेहद गंभीर असर लगातार दिख रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

तंबू में ड्रेसिंग रूम और 500 मीटर दूर वॉशरूम... जापान एशियन गेम्स के इंतजामों से नाखुश BCCI

Asian Games 2026: अगले महीने से शुरू हो रहे एशियन गेम्स को लेकर जापान की तैयारियों से बीसीसीआई खुश नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटरों के लिए टेंट में ड्रेसिंग रूम का बनाए गए हैं और वाशरूम के लिए प्लेयर्स को 500 मीटर दूर जाना होगा. ऐसे में बीसीसीआई अब यहां बी टीम भेजने की तैयारी कर रहा है. Fri, 28 Aug 2026 14:58:44 +0530

  Videos
See all

Nepal Army Rescue Operation | नेपाली सेना ने जारी किया रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो #nepal #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:13:39+00:00

Nepal Floods Update : नेपाल त्रासदी का दर्द नहीं सह पाई बेटी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers