Responsive Scrollable Menu

PICS: कैटी पेरी को सनस्क्रीन लगाते दिखे कनाडा के Ex PM जस्टिन ट्रूडो, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाई हलचल

Justin Trudeau-Katy Perry: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार केटी पेरी इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में साउथ ऑफ फ्रांस में एक लग्जरी यॉट पर छुट्टियों का आनंद लेते हुए दोनों की कुछ बेहद प्राइवेट और रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

ITR Notice: समय पर आईटीआर भरने के बाद भी आ सकता टैक्स नोटिस, ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

31 जुलाई की समयसीमा से पहले इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के बाद भी टैक्स से जुड़ी परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं होती। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके आईटीआर में दी गई जानकारी का मिलान बैंक, नियोक्ता और दूसरे स्रोतों से मिलने वाले डेटा से करता है। अगर दोनों जगह की जानकारी में अंतर मिलता है, तो विभाग आपसे स्पष्टीकरण मांग सकता है। ऐसे में समय पर ITR दाखिल करने के बावजूद टैक्स नोटिस आ सकता है।

ITR में बताई इनकम और विभाग के डेटा में अंतर
टैक्स नोटिस आने की सबसे बड़ी वजह आय से जुड़ी जानकारी में अंतर हो सकता है। उदाहरण के लिए, अगर ITR में बताई गई सैलरी और नियोक्ता के Form 16 में दर्ज रकम अलग है, तो विभाग सवाल पूछ सकता है।

इसी तरह एनुअल इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी AIS में दिखाई गई आय और आईटीआर में घोषित आय में अंतर होने पर भी नोटिस आ सकता है। इसलिए ITR भरने से पहले फॉर्म 16, AIS और दूसरे आय संबंधी दस्तावेजों का मिलान करना जरूरी है।

TDS या TCS क्रेडिट में गड़बड़ी
टीडीएस और TCS की जानकारी में अंतर भी टैक्स नोटिस की वजह बन सकता। कई बार नियोक्ता या अन्य डिडक्टर ने TDS रिटर्न दाखिल नहीं किया हो या उसमें सुधार नहीं किया हो। ऐसे में टैक्सपेयर के रिकॉर्ड में सही जानकारी समय पर अपडेट नहीं होती। अगर आईटीआर में दावा किया गया TDS/TCS और फॉर्म 26AS में दिखाई देने वाली रकम अलग है, तो विभाग स्पष्टीकरण मांग सकता है।

गलत आयकर रिटर्न फॉर्म का इस्तेमाल करना, अधूरी जानकारी देना या दोषपूर्ण रिटर्न दाखिल करना भी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा ऐसी कर कटौती या कर छूट का दावा करना, जिसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, विभाग की नजर में आ सकता है।

इसलिए धारा 80सी, मकान किराया भत्ता (एचआरए) या अन्य कर छूट का दावा करते समय संबंधित दस्तावेजों को सुरक्षित रखना जरूरी है।

कर नोटिस आए तो क्या करें?
सबसे पहले नोटिस की वास्तविकता आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जांचें। इसके लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) और दस्तावेज पहचान संख्या (डीआईएन) जैसी जानकारी की जरूरत पड़ सकती है। इसके बाद नोटिस को ध्यान से पढ़ें और पता करें कि विभाग ने किस वजह से जवाब मांगा है।

फिर फॉर्म 16, वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस), फॉर्म 26एएस और अन्य जरूरी दस्तावेज जुटाकर तय समयसीमा के भीतर जवाब दें। अगर आयकर रिटर्न में कोई गलती या कमी है, तो कुछ मामलों में संशोधित रिटर्न दाखिल करके उसे ठीक करना पड़ सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट को अलविदा कह आसमान का सिकंदर बना यह खिलाड़ी, अब संभालता है पैसेंजर प्लेन का कॉकपिट

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ट्रेविस हेड एक समय अपनी टीम के उभरते हुए पेस बॉलिंग ऑलराउंडर थे, लेकिन किस्मत ऐसी पलटी मारी की अब ये खिलाड़ी आसमान का सिकंदर बन गया है. दरअसल, ट्रेविस अब एक कॉर्मिशियल पायलट और और लिंकडेन अकाउंट के मुताबिक वह कतर एयरवेज में काम करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ट्रेविस हेड. Mon, 31 Aug 2026 20:01:02 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की दिनभर की खबरें | Kaushambi Blast | Ankit Baliyan Killer Encounter |Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:14:46+00:00

UP Politics: ''2027 में 27 सीटों पर समाजवादी पार्टी सिमटने वाली है'' | BJP | SP | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T15:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers