Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: 7 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार सात कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 24,200 के ऊपर कारोबार करता नजर आया, जबकि बैंक निफ्टी 333 अंक मजबूत होकर 57,570 के आसपास पहुंच गया। बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आईटी शेयरों में खासतौर पर खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के ज्यादातर शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

7 दिन की गिरावट के बाद बाजार में लौटी खरीदारी
पिछले सात कारोबारी सत्रों से दबाव में चल रहे भारतीय शेयर बाजार को गुरुवार को ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों का फायदा मिला। बाजार खुलते ही प्रमुख इंडेक्स में तेज उछाल देखने को मिला।

निफ्टी ने करीब 150 अंकों की बढ़त के साथ 24,200 का स्तर पार किया, जबकि बैंक निफ्टी भी 333 अंक मजबूत होकर 57,570 के आसपास कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुझान खासतौर पर आईटी शेयरों की ओर दिखाई दिया।

Nifty 50 में 47 शेयर चढ़े, सिर्फ 2 में गिरावट
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 47:2 रहा। यानी इंडेक्स के 47 शेयरों में तेजी और केवल 2 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Nifty 50 के टॉप गेनर
शुरुआती कारोबार में इन शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली

  1. इटरनल
  2. श्रीराम फाइनेंस
  3. इंफोसिस
  4. कोटक बैंक
  5. बजाज फाइनेंस

ये शेयर रहे टॉप लूजर
वहीं कुछ शेयरों पर बिकवाली का दबाव नजर आया। इनमें प्रमुख रूप से हिंडाल्को, ओएनजीसी, कोल इंडिया, मैक्स हेल्थ, एनटीपीसी शामिल रहे।

इन शेयरों में खबरों के चलते हलचल
आज के कारोबारी सत्र में कुछ कंपनियों के शेयर खबरों और कारोबारी गतिविधियों के कारण भी फोकस में हैं। XtraNet Technologies, रैमको सिस्टम, हुंडई मोटर इंडिया, इंफोटेक, BSE, शिपरॉकेट और Credent Connect N Care जैसे शेयरों में निवेशकों की नजर बनी हुई है।

शुरुआती तेजी के बावजूद बाजार में आगे की दिशा ग्लोबल संकेतों, संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों और अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी खबरों पर निर्भर करेगी।

नोट: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर देखें

Continue reading on the app

स्वाइन फ्लू की खतरनाक आहट पर 3 बड़े डॉक्टरों की सलाह, डॉ. रवि मलिक ने बच्चों के लिए कही ये डराने वाली बातें

दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ती चिंता के बीच डॉक्टरों ने इसके लक्षण, बचाव और वैक्सीन को लेकर जरूरी जानकारी दी है. डॉ. रवि मलिक, डॉ. डीके गुप्ता और डॉ. स्वाति माहेश्वरी ने बताया कि किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले 5 कप्तान, कंगारू दिग्गज का 32 साल पुराना विश्व कीर्तिमान कायम

5 captains most not out in test: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के नाम है, जिन्होंने 50.94 की औसत से 6623 रन बनाए. इस लिस्ट में इमरान खान दूसरे और मिसबाह-उल-हक तीसरे स्थान पर हैं. वहीं रिकी पोंटिंग ने और ग्रीम स्मिथ के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इन दिग्गजों ने विपरीत परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर कई मैच जिताए. Sun, 30 Aug 2026 15:14:07 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: नेपाल में प्रलय! हजारों लापता, सैकड़ों की मौत | Nepal Flood Latest Update | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:44:00+00:00

Nepal Flood Live Updates: नेपाल से बहकर यूपी आ रही हैं लाशें ! | UP Flood | Mharajganj | Narayani #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers