Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, सिल्वर ₹11,093 चढ़ी; 24K सोना भी ₹4,503 हुआ महंगा

Gold Silver Price Today (20 August 2026): सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 20 अगस्त 2026 को एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोना 4,503 रुपए मंहगा हुआ है। 999 शुद्धता वाला सोना गुरुवार को ₹1,57,387 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि कल इसका भाव ₹1,52,884 था। यानी एक दिन में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 

वहीं, 22 कैरेट सोना भी ₹4,124 महंगा हो गया है। आज इसका भाव ₹1,44,166 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो कल ₹1,40,042 था। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

IBJA 20 August Gold Rate

चांदी ने भी मारी जोरदार छलांग
सोने के साथ-साथ चांदी भी आज तेजी के साथ ऊपर गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी आज ₹2,38,485 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल इसका भाव ₹2,27,392 प्रति किलोग्राम था, यानी चांदी आज ₹11,093 महंगी हुई है। आइए अब जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,46,150
मुंबई  1,46,000
कोलकाता  1,46,000
चेन्नई  1,46,000
लखनऊ  1,46,150
रायपुर  1,46,000
जयपुर  1,46,150
भोपाल  1,46,050
अहमदाबाद  1,46,050

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।


ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।

 

 

Continue reading on the app

ये हैं 5 सुपरफूड, जो इम्‍यून‍िटी को कर देंगे इतना मजबूत, सर पटककर रह जाएगा H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस

H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. द‍िल्‍ली में ही इसके 1700 से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं पूरे देश में माइल्‍ड लक्षणों के साथ मौसमी इन्‍फ्लूएंजा लोगों को बीमार कर रहा है. इससे बचने के ल‍िए डॉक्‍टर कोव‍िड अनुरूप व्‍यवहार ही अपनाने की सलाह दे रहे हैं, हालांक‍ि इससे बचने के ल‍िए इम्‍यून‍िटी को भी मजबूत करने जरूरत है. इससे लड़ने के लिए 5 सुपरफूड्स कौन से हैं, आइए इस स्‍टोरी में जानते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

Team India के खिलाड़ियों का Bengaluru में Fitness Test, नए सत्र की तैयारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खत्म होने के 48 घंटे के भीतर भारतीय टीम के शीर्ष केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी शनिवार को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में नए घरेलू सत्र से पहले फिटनेस परीक्षण के लिए पहुंचे। लगातार तीन दिन मैदान पर कड़ी मेहनत करने के बाद भी टेस्ट टीम के कई नियमित खिलाड़ियों ने आगामी आठ महीने के व्यस्त सत्र को ध्यान में रखते हुए फिटनेस मानकों की जांच में हिस्सा लिया। यह सत्र 2027 इंडियन प्रीमियर लीग तक चलेगा।

अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, छोटे प्रारूप के विशेषज्ञ रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सहित कई खिलाड़ी फिटनेस जांच में पसीना बहाते नजर आए। अनिवार्य फिटनेस जांच में ‘ब्रोंको टेस्ट’, ‘2 किलोमीटर दौड़’, ‘यो-यो टेस्ट’ और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल्स जैसे विकेटों के बीच दौड़ना शामिल हैं। ‘ब्रोंको टेस्ट’ में शुरुआती बिंदु (0 मीटर), 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर पर ‘कोन’ लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार

खिलाड़ियों को बिना रुके पांच सेट में 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करनी होती है। इसमें कुल 1200 मीटर की दूरी पांच मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है। ‘यो-यो टेस्ट’ का मानक लंबे समय से 16.5 है जबकि दो किलोमीटर दौड़ (2000 मीटर) को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म Toxic के खराब रिव्यू पर विवाद, मेकर्स ने कई यूट्यूबर्स को भेजा लीगल नोटिस

हालांकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और नीतिश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही इन फिटनेस परीक्षणों में हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी फिलहाल चोट से उबरने के लिए ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल इस जांच से छूट दी गई है क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में काफी गेंदबाजी की थी।

इस बीच, इंग्लैंड दौरे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझने वाले प्रिंस यादव अब फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। बीसीसीआई का घरेलू सत्र ‘इंडिया क्रिकेट’ हर साल सितंबर में शुरू होता है। इस बार इसकी शुरुआत नयी दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से होगी।

इसे भी पढ़ें: KSLTA करेगा World Tennis Junior J30 की मेजबानी, बेंगलुरु में जुटेंगे शीर्ष युवा खिलाड़ी

इसके बाद टी20 टीम एशियाई खेलों के लिए जापान जाएगी जबकि उसी समय सीमित ओवरों के विशेषज्ञों की एक अन्य टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेगी। इसके अलावा सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पुडुचेरी में भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच श्रृंखला भी आयोजित होगी।

Sun, 30 Aug 2026 09:13:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में बची महिला की जान! रेस्क्यू के बाद सदमे में दिखी | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T04:45:16+00:00

Divya Mittal Resigns: IAS अफसर दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा | Breaking News | Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T04:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers