Responsive Scrollable Menu

नन्हे हाथी ने लगाया गजब का दिमाग, खुजली मिटाने के लिए निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देख IFS अधिकारी भी हुए फैन!

नन्हे हाथी का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुजली मिटाने के लिए छोटी-सी लकड़ी का इस्तेमाल करता नजर आया.IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोग हाथी की समझदारी और क्यूट अंदाज के फैन हो गए.

Continue reading on the app

भैंस के मांस से भारत की कमाई $5 अरब पार: 2027 में $6 अरब की उम्मीद; जाने 5 साल में कितना बढ़ा एक्सपोर्ट?

India Buffalo Meat Export 2025-26 Revenue: भारत के भैंस के मांस का निर्यात में तेजी से बढ़ रहा है। 2025-26 में पहली बार इसका एक्सपोर्ट 5.1 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह पिछले साल के मुकाबले 25.6% ज्यादा है। निर्यात की रफ्तार इस साल भी तेज बनी हुई है। अप्रैल-जून 2026 में भारत ने करीब 1.5 अरब डॉलर का भैंस का मांस विदेश भेजा। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 896.8 मिलियन डॉलर था। यानी एक साल में एक्सपोर्ट 66.6% बढ़ गया।

सरकार का अनुमान है कि अगर यह रफ्तार जारी रही तो 2026-27 में भारत का भैंस के मांस का निर्यात 6 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो सकता है। जानिए पिछले 5 साल में कितना बढ़ा भैंस के मांस का एक्सपोर्ट, इससे किसानों और डेयरी कारोबार को क्या फायदा हुआ और विदेशों में इसकी डिमांड बढ़ने की वजह क्या है? 

5 साल में 2.45 लाख टन बढ़ा एक्सपोर्ट 

Beef Export In Last 5 Years

पिछले पांच साल में भारत के भैंस के मांस के निर्यात की मात्रा में भी बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 में भारत ने करीब 11.75 लाख टन भैंस का मांस निर्यात किया था। 2022-23 में यह लगभग 11.76 लाख टन रहा। इसके बाद 2023-24 में निर्यात बढ़कर 12.95 लाख टन पहुंच गया, हालांकि 2024-25 में इसमें थोड़ी गिरावट के साथ यह 12.55 लाख टन रहा। 2025-26 में फिर तेज उछाल आया और निर्यात 14.20 लाख टन तक पहुंच गया। यानी पांच साल में भारत के भैंस के मांस के निर्यात की मात्रा करीब 2.45 लाख टन बढ़ी है, जो बताता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय भैंस के मांस की मांग लगातार मजबूत हो रही है। 

5 साल में 1.80 अरब डॉलर बढ़ी कमाई 

Beef Export Revenue In Last 5 Years

पिछले पांच साल में भैंस के मांस के निर्यात से होने वाली कमाई लगातार बढ़ी है। 2021-22 में यह करीब 3.30 अरब डॉलर थी, जो 2022-23 में मामूली घटकर 3.19 अरब डॉलर रही। इसके बाद 2023-24 में कमाई बढ़कर 3.74 अरब डॉलर, 2024-25 में 4.06 अरब डॉलर और 2025-26 में रिकॉर्ड 5.10 अरब डॉलर पहुंच गई। यानी पांच साल में एक्सपोर्ट से होने वाली कमाई करीब 1.80 अरब डॉलर बढ़ी है।

प्रति टन भी बढ़ी कमाई
इस कारोबार की खास बात सिर्फ निर्यात बढ़ना नहीं है। भारत को अब एक टन भैंस के मांस के लिए पहले से ज्यादा कीमत भी मिल रही है। 2024-25 में एक टन की औसत कीमत 3,236 डॉलर थी।  2025-26 में यह बढ़कर 3,591 डॉलर हो गई। वहीं अप्रैल-जून 2026 में यह करीब 4,392 डॉलर प्रति टन पहुंच गई। इससे पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय भैंस के मांस की मांग बढ़ रही है।

कई देशों में बढ़ी मांग

India Beef Export

भारतीय भैंस का मांस अब सिर्फ कुछ देशों तक सीमित नहीं है। वियतनाम, मिस्र, मलेशिया, UAE और सऊदी अरब इसके बड़े खरीदार हैं। इसके अलावा उज्बेकिस्तान, रूस, ओमान और जॉर्जिया जैसे बाजारों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। यानी भारत अब ज्यादा देशों को मांस बेच रहा है और किसी एक बाजार पर उसकी निर्भरता भी कम हो रही है।

बर्गर से नगेट्स तक में होता है इस्तेमाल
भारतीय भैंस के मांस का इस्तेमाल कई तरह के प्रोसेस्ड फूड में होता है। इससे बर्गर पैटी, सॉसेज, नगेट्स और रेडी-टू-ईट फूड बनाए जाते हैं। अब निर्यातक बड़े 20-30 किलो के पैकेट के साथ-साथ 1 किलो या उससे छोटे पैकेट में मांस बेचने पर भी जोर दे रहे हैं। इससे सीधे ग्राहकों तक पहुंचने और ज्यादा कीमत पाने में मदद मिल सकती है।

किसानों को भी फायदा

India Beef Export

इस कारोबार का फायदा सिर्फ एक्सपोर्ट कंपनियों को नहीं मिलता। इसका सीधा संबंध डेयरी किसानों से भी है। किसान भैंस को मुख्य रूप से दूध के लिए पालते हैं। जब कोई भैंस बूढ़ी हो जाती है या बहुत कम दूध देने लगती है, तो उसे पालने का खर्च किसान के लिए बढ़ जाता है। ऐसी भैंस को बेचकर किसान को करीब 50,000 से 60,000 तक मिल सकते हैं। इस पैसे से वह नई और ज्यादा दूध देने वाली भैंस खरीद सकता है। 

अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो भारत का भैंस के मांस का निर्यात 2026-27 में 6 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर सकता है। बढ़ती विदेशी मांग, बेहतर कीमत और नए बाजारों के कारण भैंस का मांस भारत के कृषि निर्यात में एक अहम भूमिका निभाता नजर आ रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: सिर्फ 47 गेंदों में काम पूरा, गेंदबाजों कें बाद कप्तान का कहर, श्रीलंका की आसान जीत

पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरी श्रीलंका की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही और उसने बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी कि उससे पार पाना आसान नहीं होने वाला. Sun, 30 Aug 2026 00:23:48 +0530

  Videos
See all

दुनिया को भारत का संदेश! | Mohan Bhagwat | Mohan Bhagwat latest Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T22:45:12+00:00

'United in Oneness' — विविधता ही हमारी ताकत | Mohan Bhagwat | Mohan Bhagwat latest Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T22:43:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers