Responsive Scrollable Menu

Business Idea: अगर आपके पास है ये स्किल, तो लाखों में होगी कमाई! बस शुरुआत में लगेंगे सिर्फ 40 हजार रुपये

Online Business Idea: अगर आपके पास फिटनेस सिखाने का गुर है, तो ये बिज़नेस आइडिया आपकी चांदी करवा सकता है. बस, आपको करना होगा थोड़ा खर्च और समझ लीजिए आप हो जाएंगे खुद के बिजनेस के मालिक...जानें कैसे?

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- तीन स्कूली बच्चे नदी में बह गए:बारिश में बच्चों को स्कूल भेजने की सेफ्टी गाइडलाइंस, बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां

हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली के जसोला में 15 साल का एक लड़का खुले नाले में बह गया। इन दिनों देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है और आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खास सावधानी बरतना जरूरी है। दरसअल, बारिश के मौसम में जलभराव, खुले नाले और फिसलन भरे रास्ते बच्चों के लिए हादसे का कारण बनते हैं। इतना ही नहीं, बारिश में भीगने और गंदे पानी के संपर्क से सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और पेट के संक्रमण जैसी समस्याओं का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बारिश में स्कूली बच्चों की सेफ्टी पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. भरत जैन, सीनियर कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक्स एंड नियोनेटोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, चंडीगढ़ सवाल- बारिश में बच्चों को स्कूल भेजते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इस दौरान उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- सवाल- बारिश में बच्चों का स्कूल बैग कैसा होना चाहिए? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- बारिश में बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म से जुड़ी क्या तैयारी करनी चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- बारिश में बच्चों के लिए कौन-से फुटवेयर बेहतर होते हैं? जवाब- जो फुटवेयर जल्दी फिसलन से बचाएं और जल्दी सूख जाएं वे बच्चों के लिए बेहतर होते हैं, जैसेकि- सवाल- क्या बच्चों को बारिश में भीगने देना ठीक है? जवाब- नहीं, इससे सर्दी, खांसी और संक्रमण का रिस्क बढ़ता है। अगर वे भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलकर शरीर को अच्छी तरह सुखाएं। सवाल- बारिश में बच्चों में कौन-सी बीमारियों का रिस्क बढ़ता है? जवाब- बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हाती है, इसलिए उनमें बीमारियों का रिस्क ज्यादा होता है। नमी और दूषित पानी इस रिस्क को बढ़ा देते हैं। ग्राफिक में सभी हेल्थ रिस्क देखिए- सवाल- बारिश में बच्चों काे टिफिन में क्या देना चाहिए और क्या नहीं? जवाब- बच्चों के टिफिन में ताजा, अच्छी तरह पका और आसानी से पचने वाला खाना दें, जैसेकि- क्या दें? क्या न दें? सवाल- क्या बारिश में बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है? जवाब- नहीं, बारिश का मौसम सीधे बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर नहीं करता। लेकिन इस मौसम में संक्रमण फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव होते हैं। इससे बच्चों के बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है। सवाल- अगर बच्चा पैदल स्कूल जाता है तो उसे सड़क सुरक्षा से जुड़ी कौन सी बातें बतानी चाहिए? जवाब- बारिश में पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम अच्छी तरह समझाना जरूरी है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश में आकाशीय बिजली से सुरक्षा के लिए बच्चों को क्या जरूरी बातें बतानी चाहिए? जवाब- बारिश के दौरान आकाशीय बिजली का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों को ग्राफिक में दी गई सेफ्टी टिप्स जरूर बताएं। सवाल- बारिश में बच्चों के लिए रेनकोट बेहतर है या छाता? जवाब- छोटे बच्चों के लिए रेनकोट ज्यादा सेफ और सुविधाजनक होता है, क्योंकि इसमें दोनों हाथ खुले रहते हैं। बड़े बच्चे छाता इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन तेज हवा या भारी बारिश में रेनकोट ज्यादा उपयोगी होता है। सवाल- बच्चों के स्कूल बैग में कौन-सी जरूरी चीजें रखनी चाहिए? जवाब- इसमें कुछ बुनियादी चीजें रखनी जरूरी हैं। पूरी चेकलिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या बारिश में रोज बच्चों के बाल धोना जरूरी है? जवाब- नहीं, रोज बाल धोना जरूरी नहीं है। बालों में पसीना, गंदगी या नमी ज्यादा हो तो धो सकते हैं। बारिश में बालों को ज्यादा देर गीला न रखें, उन्हें जल्द-से जल्द अच्छी तरह सुखाएं। सवाल- बारिश के मौसम में बच्चों की स्किन और पैरों की केयर कैसे करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अगर बच्चा बारिश में भीगकर घर आए तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं, ताकि सर्दी, संक्रमण या अन्य समस्याओं का रिस्क न हो। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश में बच्चों को हाइजीन की कौन-सी आदतें सिखानी चाहिए? जवाब- बारिश के मौसम में संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए बच्चों को अच्छी हाइजीन की आदतें सिखाना जरूरी है। ग्राफिक में हाइजीन हैबिट्स देखिए- सवाल- बारिश में स्कूल बंद होने की जानकारी या मौसम का अपडेट कहां से लें? जवाब- इसके लिए आधिकारिक सोर्सेज से जानकारी लें, जैसेकि- सवाल- किन स्थितियों में बच्चे को स्कूल नहीं भेजना चाहिए? जवाब- कुछ स्थितियों में बच्चे को स्कूल भेजना परेशानी खड़ी कर सकता है, जैसेकि- …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- बारिश में कपड़ों से आती स्मेल: हो सकती है स्किन एलर्जी, एक्सपर्ट से जानें- बैड स्मेल कैसे भगाएं, कपड़े कैसे रखें फ्रेश बारिश के मौसम में कपड़े ठीक से नहीं सूखते हैं। धूप की कमी और हवा में ज्यादा नमी की वजह से कपड़ों से अजीब स्मेल आने लगती है। कई बार अलमारी में रखे कपड़ों से भी सीलन की स्मेल आती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

England ने Lord's में Pakistan को Test में चटाई धूल, Joe Root बोले- दमदार थी जीत

लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर 194 रनों की शानदार जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने अपनी टीम के ऑल-राउंड प्रदर्शन की तारीफ की। इंग्लैंड की जीत ने उन्हें तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। रूट ने मुश्किल हालात का सामना करने और बल्ले व गेंद, दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने की टीम की काबिलियत पर ज़ोर दिया। मैच के बाद रूट ने कहा कि अच्छा लग रहा है और जीत का अंदाज़ भी दमदार था। हालात मुश्किल थे, खासकर बल्लेबाज़ी के लिए। बल्लेबाज़ों ने अच्छी लय पकड़ी और हमारे पास ऐसे तीन गेंदबाज़ हैं जो 90 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करते हैं, साथ ही ओली रॉबिन्सन भी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल


इंग्लैंड के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों की तरक्की की तारीफ की और कहा कि मुश्किल हालात से निपटने में टीम की सकारात्मक सोच अहम रही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेहतर हो रहे हैं - कप्तान के तौर पर मैं और खिलाड़ी के तौर पर वे। मुझे लगता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, बल्लेबाज़ों की सोच शानदार थी। रूट ने डैन लॉरेंस और एमिलियो गे के योगदान की भी तारीफ़ की और इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की कोशिशों को भी सराहा, जिसने पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया।

रूट ने कहा कि डैन और गे ने अहम योगदान दिया। जिस तरह से गेंदबाज़ों ने गेंदबाज़ी की और जो हालात थे... आगे बढ़ने के लिए कई अच्छी बातें हैं। आख़िरी टेस्ट के बारे में बात करते हुए रूट ने कहा कि इंग्लैंड का लक्ष्य उसी अप्रोच को बनाए रखना और एक टीम के तौर पर बेहतर होते रहना होगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं [आख़िरी टेस्ट मैच में] बल्ले और गेंद से ऐसा ही प्रदर्शन देखना चाहूँगा। अगर हम हालात के हिसाब से ढलते रहे और बेहतर होते रहे, तो हमें हराना बहुत मुश्किल होगा।
 

इसे भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज


इस मैच में, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और जोफ़्रा आर्चर ने पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया; इंग्लैंड ने 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम को 194 रन पर ऑल-आउट कर दिया। रॉबिन्सन ने मैच में 8/35 के शानदार आंकड़े के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 31 Aug 2026 15:10:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Updates: नेपाल से बहकर यूपी आ रही हैं लाशें ! | UP Flood | Mharajganj | Narayani #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:36:50+00:00

Viral Video | नेपाल में महिला का रेस्क्यू, डरी सहमी दिखी | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T09:37:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers